{"_id":"475ce02e714d8321c3d43e718aed1c6c","slug":"noida-will-be-upgraded-with-4g-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"4जी नेटवर्क से लैस पहला शहर होगा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4जी नेटवर्क से लैस पहला शहर होगा नोएडा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Mar 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा को लोकसभा चुनावों के बाद तीन सौगातें मिलेंगी, जिसके तहत नोएडा 4जी नेटवर्क से लैस पहला शहर बनेगा। वहीं गंगाजल की सप्लाई शुरू होने से खारे पानी से निजात मिलेगी, तो राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल आने वालों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
शहर में 4जी नेटवर्क की सुविधा मुहैया कराने पर रिलायंस कंपनी तेजी से काम कर रही है। इसका मेन सेंटर एक्सप्रेसवे पर बन रहा है, जबकि शहर में करीब पचास जगहों पर टावर लग रहे हैं। अगले दो से तीन माह में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नोएडा की गर्भवती महिलाओं को सौगात
टावर लगाने के साथ ही रिलायंस को तीन पार्कों को विकसित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा 80 क्यूसेक गंगाजल परियोजना का काम लगभग अंतिम चरण में है। दो से तीन महीने में यह काम भी पूरा हो जाएगा। लाल कुआं के पास लाइन बिछाने की अड़चन पहले ही दूर हो चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में चुनाव बाद लोगों को खारे पानी से निजात मिल जाएगी। नोएडा बसने के साथ ही लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। शहरवासियों को 20 क्यूसेक गंगाजल पहले से ही मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL खिलाड़ी को यूपी पुलिस ने जमकर पीटा
वहीं, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के खुलने के साथ ही पार्किंग की समस्या भी हो रही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रेरणा स्थल की दीवार के साथ ही पार्किंग की सुविधा भी की जा रही है। प्रेरणा स्थल से ही सटे शाहदरा ड्रेन के पास दो मंजिला भूमिगत पार्किंग की योजना पर भी काम चल रहा है।
तीन चौथाई काम पूरा हो चुका है। बाकी का काम दो महीने में पूरा हो जाएगा। 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस पार्किंग में चार सौ वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।