{"_id":"7305241b52816e8091d784e05640d283","slug":"noida-tha-will-from-wednesday-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-टीएचए को बुधवार से मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-टीएचए को बुधवार से मिलेगा गंगाजल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Oct 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 दिन बाद रविवार की दोपहर हरिद्वार से गंगनहर में गंगाजल छोड़ दिया है। दो दिन बाद मंगलवार तक गंगाजल प्रताप विहार स्थित प्लांट में पहुंचेगा। बुधवार से टीएचए और नोएडा को गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि गंगनहर तीन नवंबर को चालू होनी थी, इससे पहले नहर की मेंटीनेंस का काम पूरा होना था। लेकिन दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में पेयजल किल्लत को देखते हुए फिलहाल इसे आधी क्षमता पर चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सालाना मेंटीनेंस के लिए 3 अक्तूबर को गंगनहर बंद हो जाने से 5 अक्तूबर की शाम से टीएचए और नोएडा में गंगाजल आपूर्ति बंद हो गई थी। दिल्ली के लिए पानी स्टोरेज होने की वजह से करीब 10 दिन तक गंगाजल की सप्लाई मिलती रही थी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने गंगनहर का क्लोजर 25 अक्तूबर से बढ़ाकर 3 नवंबर तक कर दिया था। अब दिल्ली, एनटीपीसी दादरी, नोएडा और टीएचए में पानी की किल्लत को देखते हुए रविवार की दोपहर 12 बजे गंगनहर को चालू कर दिया गया।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (अपर गंगा कैनाल डिविजन) आरके यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम तक गंगाजल प्रताप विहार तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी खतौली के पास मेंटीनेंस के चलते नहर को पूरी क्षमता पर नहीं चलाया जाएगा।
चार-पांच दिन बाद नहर में और पानी छोड़ दिया जाएगा। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार की शाम तक गंगाजल मिल जाता है तो बुधवार से टीएचए और नोएडा में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।