{"_id":"92aef0ac3fc9c5834e39a2781007a583","slug":"noida-tha-only-got-4-hours-ganga-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-टीएचए को मात्र 4 घंटे ही मिला गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-टीएचए को मात्र 4 घंटे ही मिला गंगाजल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा व इंदिरापुरम को मंगलवार को अतिरिक्त गंगाजल की सप्लाई दी गई। 10 घंटे सप्लाई दी जानी थी, लेकिन चार घंटे बाद ही दोनों क्षेत्रों में पाइप लाइन लीकेज होने लगी। नोएडा अथॉरिटी और जीडीए ने गंगाजल आपूर्ति को बंद कराया।
विज्ञापन
अब बुधवार को पाइप लाइन लीकेज ठीक की जाएगी। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक पाइप लाइन ठीक हुई तो बृहस्पतिवार को दोनों क्षेत्रों में गंगाजल सप्लाई की जाएगी, लेकिन फिलहाल घरों में गंगाजल नहीं पहुंचेगा। अभी जीडीए और नोएडा फिर से पाइप लाइनों का ट्रायल करेंगे।
विज्ञापन
जल निगम ने सोमवार को नोएडा और टीएचए में करीब 5 घंटे गंगाजल आपूर्ति की थी। इस दौरान 50 से 55 क्यूसेक गंगाजल नोएडा और 12 से 15 क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम को दिया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान कोई लीकेज न मिलने के बाद नोएडा अथॉरिटी और जीडीए ने मंगलवार से 10 घंटे गंगाजल की सप्लाई करने को कहा था।
गंगाजल परियोजना अधिकारी आरके अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे नोएडा और इंदिरापुरम को सप्लाई दी गई। डेढ़ बजे दोनों स्थानों से पाइप लाइन लीकेज की सूचना पर आपूर्ति बंद कर दी गई।
नोएडा व जीडीए ने अब बृहस्पतिवार को गंगाजल आपूर्ति की डिमांड की है। बकौल जीडीए अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह यादव पाइप लाइन में लीकेज को ठीक किया जा रहा है।
फिलहाल गंगाजल सिर्फ लाइनों की सफाई और टेस्टिंग के लिए लिया जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से घरों में सप्लाई शुरू होगी।