{"_id":"5ec02253f5176337086897fa","slug":"noida-sub-inspector-suspended-who-beats-women-in-ration-queue-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : राशन की कतार में खड़ी महिलाओं को डंडा मारने वाला दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : राशन की कतार में खड़ी महिलाओं को डंडा मारने वाला दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
Sat, 16 May 2020 11:01 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 16 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने लॉकडाउन के बीच राशन के लिए कतार में लगी महिलाओं को लाठी मारने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कल (शुक्रवार) एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाया गया था कि सेक्टर 19 में राशन की कतार में लगी महिलाओं को उपनिरीक्षक सौरव शर्मा डंडा मार रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई गई और प्रथम दृष्टया वायरल हो रहा वीडियो सत्य पाया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो में दरोगा डंडा मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस आधार पर पुलिस कमिश्नर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 10 मई को सेक्टर 22 में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने लॉकडाउन के बीच पानी लाने के लिए सड़क पर निकले एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी।
लखनऊ पुलिस का कांस्टेबल, यहां कोरोना ड्यूटी पर तैनात था, उन्हें तुरंत काम से हटा दिया गया। जबकि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने दोषी अधिकारी के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी।