फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Stone falls on girl's head from 25th floor in Amrapali Platinum Society, gets 10 stitches

Noida: आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में 25वीं मंजिल से गिरा पत्थर, 12 साल की बच्ची का फट गया सिर; लगे 10 टांके

Sun, 17 Aug 2025 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 04:03 AM IST
सार

बच्ची के दादा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 की पुलिस ने एनबीसीसी के चीफ जनरल मैनेजर आदित्य पालीवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशांत, कृष्णा कंस्ट्रक्शन के कपूर, मैनेजर मंसूर अहमद, साइट इंजीनियर देवेंद्र कुमार, एओए अध्यक्ष आदित्य वशिष्ठ, सचिव अजीत सिंह व उपाध्यक्ष गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Noida: Stone falls on girl's head from 25th floor in Amrapali Platinum Society, gets 10 stitches
घायल बच्ची... - फोटो : up police

विस्तार

सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में शनिवार को 25वीं मंजिल से पत्थर गिर गया। इससे 12 साल की बच्ची का सिर का फट गया। उसे 10 टांके लगे हैं। बच्ची के दादा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 की पुलिस ने एनबीसीसी के चीफ जनरल मैनेजर आदित्य पालीवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशांत, कृष्णा कंस्ट्रक्शन के कपूर, मैनेजर मंसूर अहमद, साइट इंजीनियर देवेंद्र कुमार, एओए अध्यक्ष आदित्य वशिष्ठ, सचिव अजीत सिंह व उपाध्यक्ष गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोसाइटी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पोती अद्वविका पाटनी शनिवार सुबह साढ़े दस बजे ट्यूशन जा रही थी। वह टावर के पिछले गेट से निकल रही थी तभी पत्थर उसके सिर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मदरलैंड अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। बच्ची के सिर में 10 टांके लगे हैं। 
विज्ञापन


बच्ची के सिर में गहरा घाव हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, घाव भरने में अभी वक्त लगेगा। इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-113 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि यह पत्थर टावर ए में चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी बोलीं, दो बार हो चुकी है सर्जरी
दादी प्रतिभा ने बताया कि हादसे के बाद अद्विका की सुबह से दो सर्जरी हो चुकी हैं। वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। माता-पिता रात भर उसके पास ही रहे। अद्विका डीपीएस सेक्टर 122 में पढ़ती है और वह सातवीं क्लास की छात्रा है। आम्रपाली प्लेटिनम में परिवार के साथ ए टावर में रहती है।

चल रहा मरम्मत कार्य, सुरक्षा व्यवस्था दरकिनार
आरोप है कि सोसाइटी में चल रहे मरम्मत कार्य में किसी तरह के सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रीन पर्दा, वाॅर्निंग बोर्ड, सेफ्टी नेट नहीं लगाए गए हैं। एनबीसीसी के जरिये कृष्णा कंस्ट्रक्शन मरम्मत कार्य कर रहा है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) की भी है। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन एओए ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।


एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची की हालत में सुधार है। जांच के क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एओए के सचिव अजीत सिंह का कहना है कि सोसाइटी में 2020 से एनबीसीसी काम कर रहा है। एनबीसीसी की तरफ से ही कंस्ट्रक्शन कंपनी से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसमें एओए की कोई भूमिका नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed