{"_id":"6563e945013481f3fc01d553","slug":"noida-six-people-were-crushed-by-a-speeding-car-one-died-and-five-were-injured-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : देर रात तेज रफ्तार कार ने छह मजदूरों को रौंदा, एक की मौत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : देर रात तेज रफ्तार कार ने छह मजदूरों को रौंदा, एक की मौत और पांच घायल
Mon, 27 Nov 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:26 AM IST
सार
हादसे में मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर गांव निवासी इस्लाम (22) की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में इस्लामुद्दीन, तौसिफ और इमामुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-83 में शनिवार आधी रात को तेज रफ्तार कार ने कंपनी से पैदल लौट रहे छह कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर गांव निवासी इस्लाम (22) की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में इस्लामुद्दीन, तौसिफ और इमामुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं मामूली रूप से घायल शईक और तालिब को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार की तलाश में जुट गई है। कोतवाली फेज-2 स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले छह कर्मचारी शिफ्ट खत्म होने के बाद शनिवार रात करीब 1:15 बजे घर जा रहे थे। सेक्टर-83 में एप्पल कंपनी के सामने सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्लाम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदयेश कठेरिया के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही कार और चालक की पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑडी की टक्कर से युवक की मौत
एक अन्य घटना में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना गांव में बरात में आए युवक इरफान की ऑडी कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना 23 नवंबर की है। इरफान के भाई फुरकान की शिकायत पर पुलिस ने ऑडी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जारचा पुलिस को दी शिकायत में गांव पटाडी निवासी फुरकान ने कहा है कि बड़ा भाई इरफान दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सूरजपुर आया था। खोदना गांव में ऑडी कार ने इरफान को टक्कर मार दी।
हादसे में बुरी तरह घायल इरफान को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इरफान के ऑडी कार पर खड़े होकर डांस करने और चालक के अचानक कार चलाने से गिरकर मौत होने की सूचना वायरल हुई थी। हालांकि परिजनों ने इससे इन्कार किया है। परिजनों ने बताया कि इरफान की तीन संतानें हैं। इरफान की मौत के बाद उसके परिजन का रोककर बुरा हाल है।