फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida sector 123 public protest Unique way for dumping ground

अनोखा विरोध: ‘कूड़ाघर का पड़ोसी बनने पर हार्दिक स्वागत’ नोएडा के सेक्टर-123 में लगे बोर्ड

Sun, 10 Jun 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 10 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
noida sector 123 public protest Unique way for dumping ground
public protest Unique way
नोएडा के सेक्टर-123 में बन रहे डंपिंग ग्राउंड को रोकने के लिए नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो के लोग हर तरीका अपना रहे हैं। लोगों ने नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में जगह-जगह बोर्ड लगा रखे हैं, जिस पर लिखा है ‘कूड़ा घर का पड़ोसी बनने पर हार्दिक स्वागत’। वहीं शनिवार को ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने अभियान चलाकर एक घंटे में 5000 ट्वीट व री-ट्वीट कर डाले, ताकि सरकार का ध्यान इस तरफ आ सके और लोगों का सहयोग मिल सके।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, जिसका नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में विरोध हो रहा है। लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पैदल मार्च, मशाल जुलूस निकलकर डंपिंग ग्राउंड को रोकने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


लोग अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं, ताकि शहर से लेकर देश के अन्य-जगह के लोगों का समर्थन हासिल किया जा सके। इसी कड़ी में कुछ लोगों ने नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। जगह-जगह बोर्ड लगाए गए है, जिस पर लिखा है ‘कूड़ा घर का पड़ोसी बनने पर हार्दिक स्वागत’।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक घंटे में 5000 ट्वीट और री-ट्वीट

noida sector 123 public protest Unique way for dumping ground
public protest Unique way
ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने भी शनिवार को ट्विटर पर ‘नोएडा अगेंस्ट डंपयार्ड’ के नाम से एक मुहिम शुरू की। शाम को चार बजे से ट्वीट करने का समय तय किया गया था। उसी समय सभी लोगों ने ट्वीट करना शुरू किया। चार से पांच बजे के बीच लोगों ने एक घंटे में 5000 ट्वीट और री-ट्वीट कर डाले। इनमें करीब 2000 ट्वीट हैं, जबकि, उन्हीं को 3000 बार री-ट्वीट किया गया। 

मुहिम के तहत गौड़ सिटी, ईको विलेज समेत अन्य सोसायटियों में लोगों के ग्रुप बनाए गए थे। उनको ट्वीट और री-ट्वीट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लोगों ने बताया कि यह प्रदेश और केन्द्र सरकार को जगाने के लिए किया गया है। साथ ही देश के लोगों का समर्थन लेना है। कांग्रेस के कई एमएलए और अन्य लोगों ने समर्थन दिया है। लोगों ने अपने ट्वीट को केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा प्राधिकरण, सीएम ऑफिस और यूपी सरकार को टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed