{"_id":"5da47aeb8ebc3e93cb7662d6","slug":"noida-residents-getting-muddy-water-through-taps","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में नलों से निकल रहा गंदा पानी, दिवाली बाद तक रहेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में नलों से निकल रहा गंदा पानी, दिवाली बाद तक रहेगी समस्या
Mon, 14 Oct 2019 07:11 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
नल
- फोटो : Social Media (File Photo)
नोएडा के सेक्टर- 19 में नल से गंदा पानी निकलने का मामला सामने आया है। कुछ स्थानीय लोगों ने इसको लेकर शिकायत भी की है। यह सिर्फ सेक्टर-19 का हाल नहीं है इससे सटे और भी सेक्टर इसके जद में होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
नल से गंदा पानी आने के पीछे गंगा पानी की आपूर्ति ठप होना बताया जा रहा है और ऐसी स्थिति दिवाली के बाद 30 अक्तूबर तक रहेगी। कई लोगों का कहना है कि गंगा नदी के ऊपरी सतह से गाद निकालने का काम चल रहा है जिसके कारण नल में गंदा पानी आ रहा है। असल में यह सप्लाई वाले पानी को भी प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-19 के निवासियों का कहना है कि उन्हें जो पानी मिला रहा है वह न तो पीने के लायक है और ना ही किसी काम के लायक है। सेक्टर-19 के बाद रविवार को भी सेक्टर- 20 से ऐसी शिकायत आई थी।
विज्ञापन