नोएडाः डिवाइडर से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, 16 छात्र घायल, ड्राइवर गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 रजनीगंधा अंडरपास में कार को ओवरटेक करने के चक्कर में रेत पर चढ़ी एपीजे स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। शनिवार सुबह हुए हादसे में बस में सवार 16 बच्चे, चालक और परिचालक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके शीशे टूट गए।
सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावकों को सौंप दिया गया। वहीं चालक, परिचालक और एक बच्चे का इलाज आईसीयू में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत में सुधार हो रहा है। हादसे के वक्त बस में 30 बच्चे सवार थे।
कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि शनिवार सुबह एपीजे स्कूल की बस सेक्टर-19 की तरफ से सेक्टर-16ए स्थित स्कूल जा रही थी। बस को गंगा सागर उपाध्याय (57) चला रहा था। इस पर सत्यप्रकाश (36) परिचालक के रूप में तैनात था।
सेक्टर-16 रजनीगंधा अंडरपास में पिलरों की मरम्मत के लिए रखी रेत व रोड़ी बदरपुर फैला हुआ था। अंडरपास में चालक ने आगे चल रहे कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस रेत पर बस चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई।
हादसे के बाद सड़क से रेत हटाया गया
हादसे के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गई। बस में बैठे बच्चों के सिर, हाथ, पांव में चोटें आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस सभी घायलों को निजी अस्पताल लेकर गई। पांच बच्चों को कंधे में चोटें आईं हैं। जबकि कुछ बच्चे मामूली रूप से घायल हुए। छात्रा शिवानी को 5 टांके लगाए गए।
हादसे की सूचना मिलते ही सभी अभिभावक पहले स्कूल और फिर अस्पताल पहुंचे। वहां पर सभी बच्चों को इलाज के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। हादसे के बाद अथॉरिटी की टीम पहुंची और डायवर्जन का बोर्ड लगाकर घटनास्थल से रेत को हटाया गया। अहम बात यह रही कि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का कहीं अतापता नहीं दिखा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बस को सीज करके थाने में खड़ा कर दिया गया है।
ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस सड़क के किनारे पड़े रेत पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। हादसे में 16 बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अमित किशोर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रथम