{"_id":"66230ffdb58487a740010f15","slug":"noida-property-dealer-and-lawyer-die-in-accident-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, प्रॉपर्टी डीलर और वकील की मौत; युवती समेत दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, प्रॉपर्टी डीलर और वकील की मौत; युवती समेत दो की हालत गंभीर
Sat, 20 Apr 2024 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:15 AM IST
सार
हादसे में दिल्ली के जनकपुरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सिद्धार्थ और तीस हजारी कोर्ट के वकील चिराग की मौत हो गई जबकि कार सवार युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
डीएनडी पर हुआ हादसा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार डीएनडी के पास डिवाइडर से टकरा गई। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में दिल्ली के जनकपुरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सिद्धार्थ और तीस हजारी कोर्ट के वकील चिराग की मौत हो गई जबकि कार सवार युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बाद घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हरियाणा नंबर की हुंडई इलेंट्रा कार में दिल्ली निवासी चार दोस्त सिद्धार्थ, चिराग, रजत और प्राकांशिका सवार थे। सिद्धार्थ कार चला रहे थे जबकि चिराग साथ बैठे थे। पीछे की सीट पर रजत और प्राकांशिका बैठे थे। रजत और प्राकांशिका अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात डीएनडी पार कर तेज रफ्तार कार फिल्म सिटी के लिए उतरने वाले रास्ते के पास सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में लगे एयरबैग खुल गए। हालांकि कार की गति सौ किमी प्रतिघंटे के करीब होने की वजह से कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान सिद्धार्थ और चिराग ने दम तोड़ दिया। दोनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी। वहीं आईसीयू में भर्ती रजत और प्राकांशिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के बगैर बताए निकले थे चारों
फेज वन थाना प्रभारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाते वक्त उनके मोबाइल पर परिजनों की कॉल आ रही थी। कॉल रिसीव कर घायलों के बारे में जानकारी दी गई। कुछ की देर में चारों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कार सवार कहां जा रहे इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि तेज रफ्तार कर किसी और वाहन से टकराती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। कार सवार चारों की उम्र 25-26 के आसापास बताई जा रही है।