फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police pcr can not help people in need

'मरीज कैसे ले जाएं, पीसीआर में पेट्रोल नहीं है'

Sun, 03 Aug 2014 02:37 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
noida police pcr can not help people in need

सुरक्षा व्यवस्था में सबसे अहम कड़ी निभाने वाली पीसीआर का पेट्रोल मुसीबत के वक्त खत्म हो जाए तो क्या कहेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात एक ऐसा ही वाकया सामने आया, जब एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए पीसीआर बुलाई गई, लेकिन उसमें तैनात पुलिसवाले ने साफ कह दिया कि गाड़ी में पेट्रोल नहीं है और जेब से पेट्रोल नहीं भरवा सकते। हाईटेक शहर की चौकस पुलिस से इस जवाब की उम्मीद तो नहीं की जा सकती।

दरअसल, सूरजपुर घंटा घर के पास एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को परिजन सचिन किसी तरह एक्सप्रेसवे के पास एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

'कोटा पूरा है, जिप्‍सी में तेल नहीं है'

noida police pcr can not help people in need

पहले तो अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती करने से मना कर दिया, लेकिन जब परिजन ने अमर उजाला में इस संबंध में शिकायत की और अस्पताल प्रबंधन को मामला मीडिया में जाने का पता चला तो उन्होंने घायल को भर्ती कर लिया। लेकिन, बाद में पुलिस केस बताते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही।

सचिन ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और कहा कि घायल को अस्पताल ले जाना है। सचिन ने बताया कि एक पीसीआर पहुंची, लेकिन उसमें तैनात पुलिस ने कहा कि जिप्सी में पेट्रोल ही नहीं है। पुलिस वालों ने बताया कि उन्हें हर माह 150 लीटर तेल मिलता है, वह कोटा पूरा हो चुका है।

अपनी जेब से तेल नहीं डलवाया जा सकता। इसके बाद सचिन ने घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

100 नंबर में '100' फसाद

noida police pcr can not help people in need

आए दिन इस तरह की शिकायतें मिलती हैं कि 100 कॉल करने पर गाजियाबाद या दिल्ली पुलिस के पास पहुंच जाती है। एक और शिकायत है कि अगर कॉल मिल गई तो कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कहती है कि पीसीआर का नंबर लिखो और कॉल करो। पूरी प्रकिया में इतना वक्त गुजर जाता है कि घटना के बाद अपराधी को भागने का मौका मिल जाता है।

एसपी सिटी योगेश सिंह पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन किया था, पहले वहां 19 नंबर पीसीआर पहुंची। उसका क्षेत्र न होने के चलते 38 नंबर पीसीआर गई। पीसीआर में पेट्रोल खत्म होने की जांच कराई जाएगी। बात अगर सही पाई जाएगी तो संबंधित पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed