फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Police got custody of accused in snake venom case till November 12

Elvish Yadav Case: नोएडा पुलिस को मिली 5 आरोपियों की हिरासत, एल्विश से क्या संबंध; जांच रही पुलिस

Fri, 10 Nov 2023 07:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

Elvish Yadav Case: नोएडा पुलिस को रेव पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में गिरफ्तार पांच लोगों की 12 नवंबर तक रिमांड मिल गई है। ऐसे में दूसरी तरफ पुलिस भी एल्विश को पूछताछ के लिए बुला रही है।

विज्ञापन
Noida Police got custody of accused in snake venom case till November 12
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Elvish Yadav Case: बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को मुश्किलें ओर बढ़ सकती हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा पुलिस को रेव पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में गिरफ्तार पांच लोगों की 12 नवंबर तक रिमांड मिल गई है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज मामले में सपेरों और यूट्यूबर एल्विश यादव सहित पांच लोग छह नामित आरोपी हैं।

विज्ञापन

जिसमें दिल्ली के बदरपुर के मोहरबंद गांव के रहने वाले आरोपी राहुल (32), टीटूनाथ (45), जयकरण (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) को 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया था और उसके बाद कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया था। अदालत ने 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 का विजेता एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। एल्विश यादव बुधवार शाम को दोबारा पूछताछ के लिए नहीं आया। नोएडा पुलिस देर रात तक उसका इंतजार करती रही। 

विज्ञापन

पुलिस ने फोन पर एल्विश से संपर्क किया तो उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद फिर फोन ही नहीं उठाया। वहीं मामले में गिरफ्तार सपेरे और राहुल समेत पांचों आरोपियों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मिली है। आज से इन सभी आरोपियों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed