फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police files fir on e commerce site amazon for hurting hindu sentiments

अमेजन के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज, हिंदू भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

Sat, 18 May 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 May 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
noida police files fir on e commerce site amazon for hurting hindu sentiments
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन कंपनी अमेजन के खिलाफ नोएडा के कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी की वेबसाइट पर प्रोडक्ट के साथ ऐसी तस्वीरें डाली जाती हैं जिससे हिंदू भावनाएं आहत होती हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि खोड़ा निवासी विकास मिश्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विकास मिश्र के मुताबिक अमेजन कंपनी ऑनलाइन व्यापार करती है। यह कंपनी अपनी साइट पर ऐसे सामानों की तस्वीर डालती है कि इससे हिंदू लोग आहत होते हैं।
विज्ञापन


इससे देश में कभी भी धार्मिक तनाव पैदा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने अमेजन के स्थानीय वेंडर को बुलाया और जानकारी ली। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लगा पता 

noida police files fir on e commerce site amazon for hurting hindu sentiments

अगर आप अमेजन.कॉम पर जाएंगे और अंग्रेजी में केवल toilet cover indian god टाइप करेंगे, तो आपको कई सारे ऐसे कवर मिल जाएंगे जिन पर हिंदु देवी देवताओं के चित्र बने हैं और उन्हें आप अपने बाथरूम में पैर रखने के लिए या फिर टायलेट सीट का कवर लगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

10 डॉलर से शुरू है कीमत

इन उत्पादों की कीमत 10 डॉलर से शुरू होकर के 220 डॉलर तक है। अगर आप विदेश में रहते हैं तो फिर इन उत्पादों को आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि भारत में यह उत्पाद आप न तो खरीद पाएंगे और न ही इनकी डिलिवरी होगी। 
 

10 डॉलर में गणेश जी का टॉयलेट स्टीकर

गणेश जी के चित्र वाला टॉयलेट सीट पर लगने वाला स्टीकर मात्र 10 डॉलर में खरीद सकते हैं। इन स्टीकर को चीन में तैयार किया जा रहा है और वहीं से इसकी डिलिवरी भी होगी। इसका साइज 8*11 का है। लोगों को इसके लिए अतिरिक्त तौर पर इंपोर्ट फीस और अन्य शुल्क भी अदा करना होगा। 

सबसे महंगा भगवान जगन्नाथ का कारपेट

noida police files fir on e commerce site amazon for hurting hindu sentiments

अमेजन पर सबसे महंगा उत्पाद भगवान जगन्नाथ के चित्र वाला फ्लोर कारपेट है। इसकी कीमत 220 डॉलर है। इसके लिए लिखा कि बच्चे इस पर आसानी से खेल सकते हैं। इसका अधिकतम साइज 200*300 सेमी का है। 
 

हो रहा है विरोध

अमेजन.कॉम पर इन उत्पादों के बिकने से पहले भी विरोध होता रहा है। इससे पहले अमेजन पर महात्मा गांधी के चित्र वाली चप्पल और फ्लोर मैट बिक रहे थे। कुछ साल पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब देवी देवताओं के चित्र वाले डोर मैट भी अमेजन की साइट पर उपलब्ध थे। हालांकि विरोध होने के बाद कंपनी ने बाद में अपनी वेबसाइट से इन उत्पादों को हटा लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed