{"_id":"5d7c749e8ebc3e016c1392bf","slug":"noida-police-cuts-110-challans-of-autorikshaws-takeover-model-town-tiraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः बेलगाम ऑटो चालकों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, काटे 110 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः बेलगाम ऑटो चालकों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, काटे 110 चालान
Sat, 14 Sep 2019 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Sep 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
110 ऑटोवालों का नोएडा में कटा चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे नंबर-24 (अब एनएच-9) के मॉडल टाउन तिराहे पर बेलगाम ऑटो चालकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने का जिम्मा गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस पर था, लेकिन जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद सहित अन्य जिलों के ऑटो खदेड़कर तिराहा खाली कराया। ऑटो चालकों के 110 चालान भी काटे गए। नई व्यवस्था लागू होने के बाद हालात कितने बदले, इसका जायजा लिया अमर उजाला टीम ने। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन
खाली दिखाई दिया नेशनल हाईवे
मॉडल टाउन तिराहे पर गाजियाबाद, हापुड़ सहित अन्य जिलों के ऑटो जमावड़ा लगाकर खड़े रहते थे। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी प्वाइंट होने से नोएडा ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी। व्यवस्था बदलने के बाद शुक्रवार को मॉडल टाउन तिराहे पर ऑटो रुकने नहीं दिए गए। इस दौरान कई ऑटो के चालान काटे गए। गाजियाबाद के ऑटो इंदिरापुरम की ओर से सवारियां उठाते दिखाई दिए। शाम को पीक टाइम में भी हाईवे खाली दिखाई दिया।
विज्ञापन
ऑटो के लिए बनाया अस्थायी स्टैंड
मॉडल टाउन से सिटी सेंटर और गोल चक्कर के लिए चलने वाले ऑटो सड़क घेरकर जाम का सबब बने रहते थे। प्राधिकरण ने ऑटो के लिए स्टैंड की व्यवस्था नहीं की है। मॉडल टाउन तिराहे पर सेक्टर-63 की ओर खाली पड़ी जगह को ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी ऑटो स्टैंड बना दिया है। लोहे के बैरियर लगा दिए गए हैं, ताकि ऑटो सड़क पर जाम न लगाएं।
दिनभर चली चालकों की पाठशाला
यातायात नियमों की परवाह किए बगैर बेलगाम दौड़ रहे ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। साथ ही, चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राकेश यादव अलग-अलग शिफ्ट में ऑटो को एकत्रित कर उन्हें सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां दीं।
...लेकिन अभी और सुधार की जरूरत
हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटने की कार्रवाई तो शुरू कर दी गई है, लेकिन व्यवस्था अभी पूरी तरह से नहीं सुधरी है। मॉडल टाउन पर बने यू-टर्न पर नोएडा के ऑटो वाले जाम का सबब बने रहे। ट्रैफिक पुलिस टीम हाईवे पर व्यवस्था संभाल रही थी तो ऑटो अंडरपास के ऊपर व्यवस्था बिगाड़ते दिखे।