फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Police crack down on protesting employees at GIMS; several women injured in lathi-charge

Greater Noida: जिम्स में हड़ताल पर बैठे कर्मियों को जबरन उठाया, 70 घायल; चार की हालत गंभीर, लाठीचार्ज का आरोप

Thu, 25 Jun 2026 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 12:17 AM IST
सार

कर्मचारी किरण ने बताया कि पुलिस साथी कर्मचारियों को मारपीट कर बेसमेंट में ले गई। देर रात करीब 12:30 बजे कर्मियों को जिम्स की बस में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

विज्ञापन
Noida: Police crack down on protesting employees at GIMS; several women injured in lathi-charge
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम्स में 15 जून से हड़ताल पर बैठे करीब 700 आउटसोर्स कर्मचारियों को बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस ने बल प्रयोग करके हटा दिया। इसमें 70 कर्मी घायल हो गए। इनमें से दो में आईसीयू में भर्ती हैं। रात 12 बजे एक का बीपी 30 तक गिर कर आ गया था। वहीं दो अन्य भी गंभीर हालात में बताए जा रहे हैं। कर्मचारी किरण ने बताया कि पुलिस साथी कर्मचारियों को मारपीट कर बेसमेंट में ले गई। देर रात करीब 12:30 बजे कर्मियों को जिम्स की बस में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित जिम्स अस्पताल में नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बुधवार रात पुलिस ने  बल प्रयोग कर धरना स्थल से खदेड़ दिया। कर्मचारियों को जबरन धरना स्थल से उठाकर पास के कमरे में बैठा दिया गया। बल प्रयोग में कई कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


जिम्स के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अस्पताल नियमित करने की मांग को लेकर 10 दिन से हड़ताल पर हैं। वे ओपीडी पर्ची हॉल में दिन-रात धरना दे रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे कासना कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंची और धरने पर बैठे पुरुष व महिला कर्मचारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। धरने में शामिल कर्मचारी आलोक यादव, गौरव नागर और दिनेश राणा ने बताया कि इससे कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई कर्मचारी घायल हो गए। कई महिला कर्मी भी घायल हुईं। एक महिला कर्मचारी के तो  सिर में चोट लगी है। घायल कर्मचारियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।


पुलिस बोली- बाहर के लोगों ने की धक्का-मुक्की
पुलिस प्रवक्ता ने पूरे मामले पर विभाग का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुनः उन्हें दूसरे स्थान पर जाने का अनुरोध किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी वहां से हटने को तैयार हो गए, लेकिन अन्य कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों ने धक्का-मुक्की की। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों को वहां से हटाया। मारपीट और लाठीचार्ज किए जाने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed