फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Police arrested accused he was 1 40 crore cheat from retired colonel

रिटायर्ड कर्नल से 1.40 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार, आरोपी पर घोषित था 25 हजार का इनाम

Sun, 11 Nov 2018 06:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 11 Nov 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
Noida Police arrested accused he was 1 40 crore cheat from retired colonel
ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड कर्नल से बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी विनय चड्ढा को नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह वह जैसे ही दुबई की फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरा तो उसे दबोच लिया गया। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी के पास से 4675 दीनार (भारतीय मुद्रा में 92 हजार रुपये), 2527 रुपये और एक बैग बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन


थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल रविंद्र नाथ पंडित सेक्टर-14 में अकेले रहते थे। वर्ष 2009 में न्यू गोविंदपुरा, दिल्ली निवासी विनय चड्ढा ने रविंद्र नाथ से बीमा पॉलिसी के लिए संपर्क किया था। उसने गलत प्रपत्र देकर बीमा कराया और प्रीमियम के नाम पर वर्ष 2016 तक रविंद्र नाथ से 1.40 करोड़ रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रिटायर्ड कर्नल के दोनों बेटे (एक पुणे में इंजीनियर, दूसरा आर्मी में) ने पिता से पैसों की जानकारी ली तो उन्हें ठगी का पता चला। ठगी की जानकारी मिलते ही रिटायर्ड कर्नल रविंद्र नाथ को गहरा आघात लगा और सदमे से मई 2016 में उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद जुलाई 2016 में विनय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से विनय फरार है। जिसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया।

फर्जी कागज तैयार कर कराता था बीमा 

आरोपी विनय चड्ढा पहले एचडीएफसी स्टैंडर्ड में फाइनेंसियल कंसल्टेंट था। कंपनी में भी उसने कई ठगी की थी। जिसके बाद उसे कंपनी से बाहर निकाल दिया। बाद में वह फर्जी कागज तैयार कर पॉलिसी करने लगा। इसके तहत उसने रविंद्र नाथ से 23 पॉलिसी करवाए। उसने पॉलिसी में रिटायर्ड कर्नल का पता और ईमेल आईडी भी फर्जी डाली थी। 

बैंक के बाहर निकलते ही ले लेता था पेंशन के पैसे 
जब कर्नल के पास बैंक में सारे पैसे खत्म हो गए तो प्रीमियम के नाम पर आरोपी विनय हर महीने उनके पेंशन से लेता था। इसके लिए हर महीने तय तिथि पर बैंक के बाहर खड़ा रहता था। जैसे ही रिटायर्ड कर्नल बैंक से बाहर निकते वह उनसे प्रीमियम के पैसे ले लेता था। पैसे कभी कैश तो कभी चेक पर हस्ताक्षर कराकर लेता था।

रिटायर्ड लोगों को बनाता था निशाना 
आरोपी विनय चड्ढा कई लोगों से इस तरह की ठगी की है। वह रिटायर्ड लोगों को ही निशाना बनाता था। उसे पता था कि  नोएडा में अच्छी तादाद में रिटायर्ड अधिकारी अकेले या नौकरों के सहारे रहते हैं। पुलिस का कहना है कि ठगी के शिकार हुए कुछ लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
 

वारंट जारी होते ही भागा दुबई

कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विनय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ तब वह देश छोड़कर भाग गया था। इसके बाद वह कई देशों में रहा। हालांकि उसे लुकआउट नोटिस जारी होने की जानकारी नहीं थी। 

रिटायर्ड कर्नल से 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नोएडा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इस कारण वह दुबई से भारत आते ही पकड़ा गया।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed