फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida News : Spent around three crores in marriage yet in-laws were not happy

शादी में पौने तीन करोड़ खर्च किए, फिर भी खुश नहीं थे ससुराल वाले

Sun, 11 Apr 2021 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 06:01 AM IST
सार

  • जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी की मौत का मामला
  •  परिजनों ने पुलिस को सौंपी मृतका की डायरी

विज्ञापन
Noida News : Spent around three crores in marriage yet in-laws were not happy
हिना सिंगला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीए और एलएलबी की छात्रा रही हिना सिंगला की खुशी के लिए मायके वालों ने उसकी शादी में करीब पौने तीन करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी पति और ससुरालियों की दहेज की लालसा पूरी नहीं हुई। पति अमन सिंगला अक्सर हिना को नीचा दिखाता और अपने स्टेटस से हमेशा नीचे बताता था। इस तरह की बातें हिना की डायरी में लिखी हैं जो उसके परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों जहरीला पदार्थ खाने के बाद जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर अमन सिंगला की पत्नी हिना की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से संगरूर पंजाब निवासी हिना के पिता एसपी गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने शादी में एक किलो सोना, इनोवा क्रिस्टा कार और एक करोड़ 80 लाख रुपये कीमत का एक प्लॉट दिया था। इसके बाद भी ससुराल वालों को दहेज पसंद नहीं आया था। उन्होंने शादी के दिन ही दो करोड़ रुपये की डिमांड की थी और तभी फेरे लेने की शर्त रखी थी। 
विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि किसी तरह उन्हें दहेज में मांगी गई दो करोड़ की रकम को किस्तों में आगे देने के लिए राजी किया था, तभी आरोपियों ने बेटी के फेरे होने दिए थे। शादी के बाद से ससुराल वाले हिना को दो करोड़ के लिए परेशान करते थे। जब वह एलएलबी की पढ़ाई करती तो उसे नशीली गोलियां दी जाती। जिससे वह पढ़ाई न कर सके। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति अमन सिंगला आईआरएस ऑफिसर होने के कारण हमेशा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था और दो करोड़ की मांग पूरी होने पर ही उसे पत्नी का दर्जा देने की बात कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा प्रकरण की जांच कर रही हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed