फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Nepali citizen arrested for providing SIM to cyber thugs sitting abroad

Noida : विदेश में बैठे साइबर ठगों को सिम मुहैया कराने वाला नेपाली नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी एसटीएफ

Mon, 22 Apr 2024 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:55 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी नेपाल का नागरिक है और साइबर गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 33 सिम कार्ड, दो नेपाली पासपोर्ट, दो मोबाइल और एक मैकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Noida: Nepali citizen arrested for providing SIM to cyber thugs sitting abroad
आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में फर्जी आईडी पर सिम लेकर कंबोडिया नेपाल और थाईलैंड में साइबर ठगों सप्लाई करने वाले एक शातिर को रविवार को नोएडा एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का नागरिक है और साइबर गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 33 सिम कार्ड, दो नेपाली पासपोर्ट, दो मोबाइल और एक मैकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। एसटीएफ की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


नोएडा एसटीएफ की टीम ने रविवार को नेपाली नागरिक सुनील खड़का ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में रुका हुआ था। नोएडा एसटीएफ की टीम ने उसे पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम को यह जानकारी प्राप्त हो रही थी कि भारत में फर्जी आईडी कार्ड पर सिम लेकर विदेशी साइबर ठगों को बेचने वाला गिरोह एनसीआर में सक्रिय है। 
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। इसमें एसटीएफ को पता चला कि पिछले महीने बिसरख कोतवाली क्षेत्र में साइबर क्रिमिनल्स का एक गिरोह का खुलासा हुआ था जो कंबोडिया में कॉल सेंटर खोलकर भारतीय नागरिकों से ठगी कर रहे थे। इसमें गिरफ्तार नेपाली नागरिक सुनील का भी नाम आया था। उसे वक्त सुनील कोलकाता के रास्ते थाईलैंड भाग गया था। 19 अप्रैल को सुनील थाईलैंड से भारत आया और ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में रुका हुआ था। तभी एसटीएफ की टीम को इसकी जानकारी हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी एचडी किया हुआ है और वर्ष 2007 में कारोबार के सिलसिले में थाईलैंड गया था। थाईलैंड में रहने के दौरान उसने क्रिप्टो करेंसी खरीदने बेचने का काम शुरू किया। इसी दौरान वह अपने नेपाली दोस्त श्याम अधिकारी के संपर्क में आया और फिर साइबर क्राइम करने लगा। प्राथमिक की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कई डॉलर रकम लेकर सिम को नेपाल के रास्ते गंतव्य तक भेजता था। मार्च 2024 में गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने कंबोडिया से चल रहे एक साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए चीन के नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed