{"_id":"f5dafb07567426cf2bd18f8eff8b204b","slug":"noida-meter-reading-will-create-problem-for-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी बिजली यूज करने वालों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी बिजली यूज करने वालों के लिए बुरी खबर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Mar 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
नोएडा को पावर सेविंग की आदत डालने के लिए विद्युत निगम ने बड़े उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग प्रणाली में बदलाव किया है।
विज्ञापन
लेकिन, नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हो रही है। निगम अधिकारी लगातार बड़े उपभोक्ताओं को पत्रों द्वारा सूचना दे रहे हैं, जिससे बचत करके बिल कम किया जा सके।
अभी तक दस किलोवाट से ऊपर के ग्राहकों को किलोवाट आवर्स (केडब्ल्यूएच) में मीटर की रीडिंग ली जाती है। वहीं, इसे समाप्त करके विद्युत निगम ने किलोवाट एम्पीयर आवर्स (केवीएएच) में मीटर रीडिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो नहीं लिया अवैध प्लॉट
पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी का कहना है कि नई प्रणाली में पावर फैक्टर का बड़ा योगदान है।
अगर उपभोक्ता बिजली सेविंग पर ध्यान नहीं देता और 0.5 प्रतिशत का अंतर आता है, तो उसका बिल अपने आप बढ़ जाएगा।
नई प्रणाली का उद्देश्य लोगों को बिजली की खपत कम करने की आदत डालना है। दूसरी तरफ, नई प्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत आ रही है कि मीटर रीडिंग में बदलाव आने से बिलों में काफी ज्यादा अंतर आ रहा है।
विज्ञापन