फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida greater noida metro trial will be in 2017

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का ट्रायल एक साल बाद

Sat, 05 Mar 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 05 Mar 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
noida greater noida metro trial will be in 2017
metro - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रूट पर ट्रायल मार्च 2017 से शुरू होगा और नवंबर से दिसंबर के बीच सफर शुरू हो जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी रमा रमण की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। डीएमआरसी के अफसर भी इसमें शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि मेट्रो ट्रैक मार्च 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद ट्रेन मिलते ही ट्रायल शुरू हो जाएगा। ट्रायल ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के छह किलोमीटर ट्रैक पर होगा।
विज्ञापन


इसके बाद नवंबर या दिसंबर में यात्री दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर कर सकेंगे। शुरुआत में मेट्रो का सफर शुरू करने का लक्ष्य मार्च 2018 तय किया गया था, लेकिन तेजी से काम होने के कारण इसे तीन माह पहले ही पूरा करने का दावा है।
विज्ञापन


करीब 29 किलोमीटर लंबे इस रूट पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले सात स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनेंगे, ताकि स्टेशन के दूसरी तरफ के यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रूट पर सेक्टर-71 के बाद सेक्टर-50, 78, 101, 81, दादरी रोड पर भंगेल के पास, 83, 137, 142, 143, 144, 146, 147, 149, 153, केपी-टू, परी चौक, अल्फा वन, अल्फा टू, डेल्टा वन और डिपो स्टेशन होंगे। एनएमआरसी ने इस रूट के सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसका ब्लू प्रिंट तैयार करने की जिम्मेदारी नोएडा ट्रैफिक सेल और नियोजन सेल को दी गई है।

हर स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा होगी। मेट्रो की सुरक्षा के लिए 49वीं वाहिनी पीएसी में बैरक तैयार किया जाएगा। मेट्रो संचालन के लिए जरूरी स्टाफ मार्च 2017 तक तैनात हो जाएंगे। इसका भी खाका तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा डिपो स्टेशन के पास करीब 200 स्टाफ क्वाटर बनेंगे। एनएमआरसी की बोर्ड बैठक 10 मार्च को लखनऊ में होगी। मुख्य सचिव इसकी अध्यक्षता करेंगे।

इसका एजेंडा तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को बैठक में एमडी रमारमण के अलावा ग्रेनो के सीईओ दीपक अग्रवाल, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल, एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक सौम्य श्रीवास्तव, जीएम वित्त पीडी उपाध्याय, डीएमआरसी के परियोजना निदेशक प्रमित गर्ग सहित एनएमआरसी के समस्त अफसर मौजूद रहे।

अब मोबाइल से करें मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रीचार्ज
वैशाली मेट्रो से यात्रा करने वाले एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने के लिए अब लोगों को किसी भी मेट्रो स्टेशन की लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मोबाइल पर पेटीएम एप इंस्टॉल कर उसके वॉलेट से स्मार्ट कार्ड रीचार्ज किया जा सकेगा। डीएमआरसी ने पेटीएम के साथ करार कर यात्रियों को यह सुविधा दी है। दरअसल, रोजाना लाखों यात्री मेट्रो से सफर करते हैं।
जिसके चलते मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज काउंटरों पर लंबी कतार लगती हैं। डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि पेटीएम एेप के वॉलेट से लोगों को स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यात्री डीएमआरसी की वेबसाइट के जरिये भी स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे।

एनएमआरसी का टोकन दिल्ली मेट्रो में भी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट का संचालन एनएमआरसी करेगा, इसलिए एनएमआरसी अपना टोकन भी बनवा रहा है। यह टोकन न सिर्फ इस रूट पर, बल्कि दिल्ली के किसी भी रूट की मेट्रो में सफर के लिए वैध होगा। ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के जरिये दोनों का किराया उनके खाते में पहुंच जाएगा। दोनों निगम इस मसले पर सहमत हैं। इसकी औपचारिकता बाद में पूरी होगी।


सेक्टर-72-52 में बनेगा ट्रैवलर
सिटी सेंटर से सेक्टर-62 मेट्रो रूट को ग्रेटर नोएडा रूट से जोड़ने के लिए सेक्टर-71-52 के बीच ट्रैवलर बनेगा, ताकि यात्रियों को पैदल न चलना पड़े। दोनों रूटों के यात्री सेक्टर-71-52 स्टेशन से इंटरचेंज कर सकेंगे। सेक्टर-62 मेट्रो मार्च 2018 तक तैयार होने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed