{"_id":"5d5129348ebc3e6d243bd22a","slug":"noida-gardenia-gateway-case-bank-send-15-days-notice-to-vacate-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्डेनिया गेटवे सोसायटी का मामलाः बैंक ने भेजा 15 दिन में फ्लैट खाली करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्डेनिया गेटवे सोसायटी का मामलाः बैंक ने भेजा 15 दिन में फ्लैट खाली करने का नोटिस
Mon, 12 Aug 2019 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के निवासियों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नोटिस देकर फ्लैट खाली करने का नोटिस दिया है। इससे जीवन भर की कमाई और फ्लैट की पूरी कीमत बिल्डर को दे चुके सोसायटी के लोगों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस लवानिया ने बताया कि बिल्डर ने सभी फ्लैट मालिकों से पूरी रकम ले ली थी। इसके बाद ही उनको कब्जा दिया गया था। बिल्डर ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 78 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लिया था, ऐेसा बैंक के प्रतिनिधियों ने दावा किया है।
विज्ञापन
जबकि असलियत में निर्माण पूरा हो चुका था और फ्लैट मालिकों से भी पूरी रकम ली जा चुकी थी। सोसायटी के लोगों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि वे किसी भी हालत में अपने फ्लैट खाली नहीं करेंगे। बैंक की ही गलती है कि निर्माण पूरा होने के बाद लोन क्यों दिया था।
विज्ञापन
यूनियन बैंक की ओर से 6 लोगों को नोटिस दिया गया है, जिसमें बिल्डर पर 78 करोड़ रुपये का लोन बकाया बताया है। बिल्डर ने फ्लैट ,खाली करने के लिए कहा है, जिस पर सोसायटी की ओर से संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सेक्टर 49 थाने में शिकायत भी दे दी है।-अनिल कुमार जायसवाल, आरडब्ल्लूए उपाध्यक्ष