फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a building in Noida Sector-4

Noida: नोएडा सेक्टर-4 की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 37 लोग घायल; दमकल विभाग का काबू पाने का प्रयास जारी

Thu, 12 Mar 2026 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 06:08 AM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में आज भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि 37 घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a building in Noida Sector-4
कंपनी में भीषण आग - फोटो : PTI

विस्तार

थाना फेस 1 क्षेत्रान्तर्गत बी 40 सेक्टर 4 में आज सुबह आग लगने की घटना हुई। सेक्टर चार स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लग गई। यह कंपनी बिजली मीटर बनाने का कार्य करती है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

विज्ञापन


सुबह अचानक आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। आग बुझाने का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया। बचाव व राहत कार्य तेजी से जारी है। इस घटना में 37 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के उच्चाधिकारी और गौतमबुद्धनगर के सीएफओ भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वे स्थिति का जायजा ले रहे थे। राहत कार्यों का समन्वय भी किया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कंपनी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed