फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Film City will bring fame to the youth of UP

Noida Film City: फिल्म सिटी से प्रदेश के युवाओं को मिलेगी शोहरत, करियर बनाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा माया नगरी

Wed, 28 May 2025 10:17 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 May 2025 10:17 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के पास 230 एकड़ में 1,510 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली फिल्म सिटी में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। अत्याधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट एक्टिंग, वीएफएक्स, पटकथा लेखन जैसे कोर्स और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Noida Film City will bring fame to the youth of UP
नोएडा फिल्म सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के युवाओं को मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने के लिए माया नगरी मुंबई नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही नई फिल्म सिटी में स्थानीय और राज्य के अन्य हिस्सों के युवाओं को विशेष वरीयता दी जाएगी। इसके तहत बनने वाला अत्याधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट न केवल प्रशिक्षण देगा, बल्कि फिल्म सिटी में ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


फिल्म सिटी के पहले चरण में 230 एकड़ में 1,510 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होगा। बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा.लि. अगले तीन वर्षों में स्टूडियो, फिल्म इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालय का निर्माण कराएगी। यह संस्थान लगभग तीन लाख वर्गमीटर में फैला होगा और आधुनिक तकनीकों से युक्त होगा। फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग, पटकथा लेखन, संपादन, वीएफएक्स, कैमरा ऑपरेशन, लाइटिंग, फैशन, मीडिया और मास कम्युनिकेशन जैसे कोर्स संचालित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


फिल्म सिटी में ही रोजगार देना अधिक व्यावहारिक और किफायती होगा
यहां विद्यार्थियों को वास्तविक फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें इंडस्ट्री के अनुकूल व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा। कंपनी के जीएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर फिल्म सिटी में ही रोजगार देना अधिक व्यावहारिक और किफायती होगा। विशेष रूप से यमुना एक्सप्रेसवे व आस-पास के गांवों के युवाओं को पहली वरीयता दी जाएगी। मुंबई से स्टाफ लाने की जगह स्थानीय प्रतिभा को मौका देना, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैलेंट पूल के रूप में काम करेगा संस्थान
फिल्म इंस्टीट्यूट एक टैलेंट पूल के रूप में काम करेगा, जहां विद्यार्थियों को प्रोडक्शन हाउस के साथ साझेदारी में इंटर्नशिप, कार्यशालाएं और गेस्ट लेक्चर्स का लाभ मिलेगा। यहां फिल्म प्रीमियर, स्क्रिप्ट लाइब्रेरी और अकादमिक रिसोर्स सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे, जो फिल्म निर्माताओं और छात्रों दोनों के लिए सहायक होंगे।


छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर
संस्थान के परिसर में छात्रावास, कैफेटेरिया, स्वास्थ्य केंद्र और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा फिल्म फेस्टिवल्स, प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed