{"_id":"e1adee04e3f769290c60bb91b04c261c","slug":"noida-district-hospital-will-perform-cesarean-after-2-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की गर्भवती महिलाओं को सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की गर्भवती महिलाओं को सौगात
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Mar 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जिला अस्पताल में अब दो बजे के बाद भी डिलीवरी केस में सिजेरियन ऑपरेशन हो सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने नोएडा प्राधिकरण से डॉक्टर मांगे हैं। दरअसल, अभी अगर अस्पताल में दो बजे के बाद कोई सिजेरियन केस आता हैं तो डॉक्टरों के अभाव में मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में संयुक्त रूप से चल रहे महिला अस्पताल में डॉक्टर की पोस्ट मात्र एक है। मौजूदा समय में अस्पताल में केवल आठ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। कई बार सिजेरियन केस में अल्ट्रासाउंड करने की जरूरत पड़ती है और दिक्कत होने पर संबंधित डॉक्टर को बुलाकर जांच की जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनाथ बच्चों की मां और बुजुर्गों की बेटी हैं ये
विज्ञापन
दो बजे के बाद यहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर नहीं होने की वजह से डॉक्टर भी ऑपरेशन करने का रिस्क नहीं उठातीं और सिजेरियन केस को रेफर कर दिया है। ऐसे मामलों में कई बार अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ है।
इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दो बजे के बाद सिजेरियन ऑपरेशन शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। सीएमएस डॉक्टर आरएनपी मिश्रा ने बताया कि करीब एक साल से अस्पताल में दो बजे के बाद सिजेरियन ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: News Flash: दिल्ली में महिला की बोरे से मिली लाश
अस्पताल प्रशासन को हर महीने करीब 12 से ज्यादा सिजेरियन केस रेफर करने पड़ते हैं। फरवरी में 13 डिलीवरी केस को रेफर करना पड़ा। सीएमएस ने बताया कि पहले अस्पताल में 14 स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। गत दो सालों में स्थानांतरण औरसेवानिवृत्ति के कारण डॉक्टरों की संख्या कम हो गई है।
सिजेरियन केस में कई बार चाइल्ड और फिजीशियन की जरूरत पड़ जाती है। दो बजे के बाद अस्पताल में केवल इमरजेंसी डॉक्टर ही रहते हैं। ऐसे में ऑपरेशन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अस्पताल में दो बजे के बाद सिजेरियन ऑपरेशन शुरू हो सके, इसके लिए प्राधिकरण से डॉक्टरों की मांग की गई है।