{"_id":"5f6f008426dd2728101d09fc","slug":"noida-district-authority-decides-maximum-speed-for-vehicles-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार को लेकर प्रशासन सख्त, 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा गति पर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार को लेकर प्रशासन सख्त, 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा गति पर कटेगा चालान
Sat, 26 Sep 2020 02:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर वाहनों की रफ्तार को लेकर जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान कार के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय की गई है। जबकि व्यावसायिक वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर कर दी गई है। तय स्पीड से ज्यादा वाहन दौड़ते पाए गए तो चालान काटा जाएगा।
इसके अलावा जिले में 10 और 15 साल पुराने वाहनों को रोकने के लिए परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और प्रदूषण बोर्ड मिलकर कार्रवाई करेंगे। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने की।
बैठक में जेपी ने बताया कि दो माह में जेवर टोल की ओर से आने वाली सड़क पर कुछ और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके अलावा ओवर स्पीड करने वाले वाहनों के लिए अब इंटरसेप्टर को हर सप्ताह एक्सप्रेसवे पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जिन स्थानों पर हादसे की आशंका रहती है वहां पीडब्ल्यूएडी विभाग 15 दिन में साइनबोर्ड लगवाएगा। एआरटीओ प्रशांत तिवारी ने बताया कि कोहरे से पहले वाहनों पर रेट्रो टेप लगवाए जाएंगे। टेप नहीं होने पर चालान किया जाएगा।