फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida by election results will come today.

नोएडा: ‘हर प्रत्याशी को सता रहा है हार का डर’

Tue, 16 Sep 2014 07:52 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
noida by election results will come today.

आज नोएडा को नया विधायक मिल जाएगा। चुनाव के बाद प्रत्याशियों को कुछ नींद आई थी लेकिन रिजल्ट को लेकर फिर नींद उड़ी हुई है। जैसे-जैसे परिणाम की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कने तेज रही हैं। वोट कम पड़ने के चलते हर प्रत्याशी को हार का डर सता रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, नए परिसीमन के तहत 2012 में पहली बार विधान सभा के चुनाव में पहला विधायक बनने का सौभाग्य भाजपा से डॉ. महेश शर्मा को मिला था। लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद हुए इस उपचुनाव का आज परिणाम आना है।

विज्ञापन


राजनीतिक जानकार मानते हैं भाजपा से विमला बाथम जीतती हैं तो एक बार फिर डॉ. शर्मा का ही वर्चस्व होगा और यदि सीट चली गई तो माना जाएगा कि जनता से सीधा संवाद करने में कहीं न कहीं चूक हुई है। उसका असर आगामी विधान सभा के चुनावों पर भी पड़ेगा। साथ ही पार्टी के अंदर हुई खींचतान भी बड़ा कारण माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा की जीत तो यूपी फतह

noida by election results will come today.

राजनीतिज्ञों की मानें तो काजल शर्मा यदि सपा की झोली में नोएडा की सीट डाल देंगी तो प्रदेश सरकार मान लेगी कि अगली बार भी यूपी फतह हो जाएगा।

जिन लोगों ने चुनाव में मदद की है, उनका सिक्का प्रदेश सरकार में चलेगा। यदि हार होती है तो सपा को खोने के लिए कुछ नहीं है। क्योंकि पिछले कई चुनावों में असफल प्रयास हो चुके  हैं।

रणनीतिकारों का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना को पहली बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है। पिछले चुनावों पर ध्यान दें तो कांग्रेस में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं हुए हैं।

अगर करिश्मा हो जाए तो उनके लिए आश्यर्चजनक जीत होगी और कांग्रेस का पस्त हो चुका हौसला बढ़ेगा।  नोएडा में पार्टी की गिरती साख को बल मिलेगा। यदि हार का सामना करना पड़ा तो भी हाईकमान जवाब से नहीं मांगा जाएगा।

चुनाव लड़ते तो जीत जाते
निश्चित तौर से बसपा ने भले ही चुनाव न लड़ा हो लेकिन पार्टी यह जरूर मानती है कि जिस प्रकार से उनका वोटर किसी भी हालत में कहीं दूसरी जगह नहीं जाता है और अच्छा प्रत्याशी यदि मैदान में होता तो कम वोटिंग के चलते जीत पक्की थी। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कुछ न कुछ तो वोट ले ही लेंगे, जो किसी की भी हार का कारण भी बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed