{"_id":"5f4ce32e0362017b95090e1e","slug":"noida-body-of-newborn-girl-found-on-road-at-chhijarsi-in-sector-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः सड़क पर मिला नवजात बच्ची का शव, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः सड़क पर मिला नवजात बच्ची का शव, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
Mon, 31 Aug 2020 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नोएडा सेक्टर-63 के छिजारसी इलाके में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु का शव सड़क पर मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नवजात का शव सेक्टर 63 के छिजारसी में सड़क पर मिला था। शिशु का शव सबसे पहले वहां के स्थानीय लोगों ने देखा और फेज-3 के पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि किसी ने समाज के शर्म के कारण इस बच्ची को यहां छोड़ दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि बच्ची पहले से ही मृत थी और उसके बाद यहां छोड़ा गया या फिर यहां छोड़ने के बाद बच्ची की मौत हुई।
विज्ञापन