फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida autority have 20 thousand crore budget but not mla have only 20 crore budget

20 हजार करोड़ का है इस शहर का बजट, पर विधायक निधि महज 20 करोड़

Thu, 26 Jan 2017 12:13 AM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
noida autority have 20 thousand crore budget but not mla have only 20 crore budget
- फोटो : demo pic
प्रदेश का जिला गौतमबुद्ध नगर ही ऐसा क्षेत्र है जहां पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की सीमाएं हैं। हर साल तीनों प्राधिकरणों का बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपये का होता है जबकि नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा की पांच साल की विधायक निधि महज 19.50 करोड़ रुपये होती है।
विज्ञापन


ऐसे में विधायक निधि खर्च तो होती है, लेकिन प्राधिकरण के विकास कार्यों के सामने दिखती नहीं। तीनों विधानसभाओं के विधायकों का कहना है कि बजट बढ़ना चाहिए और यहां की कमाई का पैसा यहीं खर्च हो, बाहर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, शहर और अधिग्रहीत गांवों का विकास भी प्राधिकरण ही कराता है। कई बार आरोप लगे कि प्राधिकरण के कराए गए विकास को प्रतिनिधि अपना काम बता देते हैं। मजबूरी में विधायक ऐसे गांव और कॉलोनियों को चुनते हैं जहां पर प्राधिकरण नहीं पहुंचता है। विकास के लिए प्राधिकरण का भारी भरकम बजट होने के कारण विधायक का काम दिखता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिले में नोएडा, दादरी और जेवर तीन विधानसभाएं हैं। किसी भी विधानसभा पर सपा का विधायक नहीं है। जब सत्तादल से जुड़ा विधायक होता है तो वह अपनी विधायक निधि के अलावा प्राधिकरण से कहकर सेक्टर व गांवों में विकास कार्य करा लेता है। पिछले पांच सालों में विधायकों ने प्राधिकरण से विकास कार्य कराने का प्रयास तो किया, लेकिन ज्यादातर मामलों में प्राधिकरण ने उनकी सुनी नहीं।

जनप्रतिनिधि बोले

noida autority have 20 thousand crore budget but not mla have only 20 crore budget
गांवों में सड़क, खड़ंजा व स्ट्रीट लाइट समेत कई कामों में पूरे पांच साल की विधायक निधि साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च की जा चुकी है। प्राधिकरण का पैसा क्षेत्र में ही खर्च हो, इसके लिए प्राधिकरण द्वारा बाहर भेजे गए पैसे का खूब विरोध किया। विरोध का परिणाम यह हुआ कि ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण का पैसा बाहर जाने से रुक गया। सपा सरकार क्षेत्र को लूटने का प्रयास करती रही।- सत्यवीर गुर्जर, दादरी बसपा विधायक

विधायक निधि का साढ़े चार करोड़ रुपये कच्ची कॉलोनियों, नाली व सोलर लाइटें लगाने में खर्च किए जा चुके हैं, बल्कि पैसा न होने से कुछ काम अधूरे भी रह गए हैं। नोएडा का पैसा बाहर न जाए, इसके लिए विधानसभा में भी बात रखी। किसानों की जमीन के बदले यह पैसा एकत्र हुआ है, उसका प्रयोग क्षेत्र के विकास के लिए ही किया जाए, लेकिन नहीं सुनी गई। प्रदेश सरकार की बुरी निगाहें हमेशा ही क्षेत्र पर रही हैं।- विमला बाथम, भाजपा विधायक नोएडा

क्षेत्र के 240 गांवों में जरूरत के हिसाब से सड़क, खड़ंजा, पुलिया आदि में पूरी विधायक निधि साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च हो चुकी है। किसानों के मुद्दों को कई बार उठाया गया, लेकिन अधिकारियों ने काम नहीं किया। सपा सरकार का हमेशा प्रयास रहा कि क्षेत्र के पैसे को बाहर लेकर वहां का विकास कराए। जबकि प्रदेश की सपा सरकार ने क्षेत्र के लोगों के साथ शुरू से ही भेदभाव रखा है। - वेदराम भाटी, जेवर विधायक बसपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed