{"_id":"071c28fe334995d048edb0f7b1e8c713","slug":"noida-authority-will-go-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेकः अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट जाएगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेकः अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट जाएगा प्राधिकरण
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में सुपरटेक के सेक्टर 93ए स्थित एपेक्स और सियान टावर पर आए हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्राधिकरण अपने विधि विभाग और कुछ कानूनी विशेषज्ञों से हाईकोर्ट के आदेश पर मशविरा लेने में जुट गया है।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में दोनों टावरों को गिराने के साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ तीन माह में कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
अगर इस अवधि में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो दिक्कत हो सकती है। इस कारण प्राधिकरण बिना समय गंवाए याचिका दायर करने की तैयारी कर रहा है। उधर, सुपरटेक और फ्लैट खरीदार भी याचिका दायर करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन