फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Authority's special campaign, fined 5.39 lakhs on air pollution

नोएडा प्राधिकरण का विशेष अभियान, वायु प्रदूषण पर लगाया 5.39 लाख का जुर्माना

Wed, 28 Oct 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority's special campaign, fined 5.39 lakhs on air pollution
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण से निपटने के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर निर्माणाधीन साइटों समेत कई अन्य स्थानों पर 5.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने वायु वायु गुणवत्ता प्रभावित होने से रोकने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया। 

विज्ञापन


इसके तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। वायु प्रदूषण संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर कई स्थानों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। जन स्वास्थ्य अधिकारी एससी मिश्रा ने बताया कि वर्क सर्किल-8 द्वारा निर्माण कार्य में नियमों का पालन नहीं करने पर दो लोगों से 15 हजार रुपए का अर्थदंड लिया गया। इसी तरह, वर्क सर्किल-9 द्वारा निर्माण कार्य में नियमों का उल्लंघन करने और खुले में निर्माण सामग्री पाए जाने के प्रकरण में तीन लोगों से 5,20,000 रुपये जुर्माने के रूप मे वसूले गए। 
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने तथा कूड़ा फैलाने के मामले में सात ठेले वालों पर 4,000 रुपये का दंड लगाया गया। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को कुल 5,39,000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों से कुल 370 टन मलबा उठाया गया, तथा उसे निस्तारण करने हेतु सेक्टर-80 स्थित सी एंड डी प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed