फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida authority fourth class employee suspended for uploading his photo on fb sitting on aceo chair

एसीईओ की टेबल पर बैठ खिंचवाई फोटो फिर फेसबुक पर डाला, फ्रेंड रिक्वेस्ट ने किया मामला गड़बड़

Wed, 20 Jun 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jun 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
noida authority fourth class employee suspended for uploading his photo on fb sitting on aceo chair
एसीईओ के टेबल पर बैठकर खिंचाई फोटो फिर फेसबुक पर किया अपलोड - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर फोटो अपलोड करने के चक्कर में अनुशासन को भूलना महंगा पड़ गया। ऐसा ही एक मामला नोएडा प्राधिकरण में सामने आया है। मामले में प्राधिकरण के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एसीईओ के कक्ष में उनके टेबल पर बैठकर फोटो सेशन कराई और फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


बाद में बात सामने आ गई। जांच के बाद कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। यही नहीं उसका साथ देने वाले तीन अन्य कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बीते साल दिसंबर में एक दिन नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र छुट्टी पर थे। उसी दौरान नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-9 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयवीर रावत ने उनके कमरे में जमकर फोटो सेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फोटो में निलंबित कर्मचारी एसीईओ के टेबल पर बैठा विक्टरी साइन दिखाता नजर आ रहा है। यही नहीं उसने कई अन्य एंगल से भी फोटो खिंचवाई। फोटो खिंचाने के बाद कर्मचारी ने उसे अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

फ्रेंड रिक्वेस्ट किया मामला गड़बड़

noida authority fourth class employee suspended for uploading his photo on fb sitting on aceo chair

मामला तब सामने आया, जब उसके फेसबुक पेज से किसी अन्य को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलते ही उक्त व्यक्ति ने प्राधिकरण में संपर्क किया और फोटो प्राधिकरण के एसीईओ के कमरे की होने की शंका जाहिर की।

मामला सामने आते ही प्राधिकरण की ओर से उक्त कर्मचारी के फेसबुक प्रोफाइल से सारी फोटो डाउनलोड कराई गई। एक फोटो में उक्त कर्मचारी प्राधिकरण के बोर्ड रूम में भी नजर आ रहा है। इसके बाद उक्त कर्मचारी को बुलाया गया।

कर्मचारी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। यही नहीं जांच पड़ताल के बाद उक्त कर्मचारी की फोटो खींचने वाले क्लर्क के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसके अलावा उस दौरान कमरे में दो अन्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की मौजूदगी का भी पता चला।

उन दोनों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। तीनों कर्मचारियों को एसीईओ के कमरे से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed