{"_id":"5c788455bdec221181374a3b","slug":"noida-authority-board-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, वार्षिक बजट होगा प्रमुख एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, वार्षिक बजट होगा प्रमुख एजेंडा
Fri, 01 Mar 2019 06:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण की ओर से आज सुबह 11 बजे से बोर्ड बैठक का आयोजित होगी। बैठक का प्रमुख एजेंडा बजट होगा। संभावना है कि इस बार का बजट पिछली बार के मुकाबले 30 फीसदी कम होने की संभावना है। पिछली बार का बजट करीब 4300 करोड़ रुपये का रहा था। हालांकि बोर्ड बैठक के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। बोर्ड बैठक में आय और व्यय पर चर्चा होगी। साथ ही संभावित योजनाओं को लेकर मिलने वाली अनुमानित बजट की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
मेट्रो को अलग से फंड मिलने की संभावना
अधिकारियों की मानें तो इस बार बैठक में मेट्रो के लिए फंडिंग बाहर रखी जा सकती है। वजह नोएडा-ग्रेनो मेट्रो ऑपरेशनल हो चुकी है और सेक्टर-62 लाइन के लिए लगातार फंडिंग चल रही है।
विज्ञापन
फ्लोरवाइज रजिस्ट्री का मामला होगा शामिल
पिछली बार आवासीय सेक्टरों में फ्लोरवाइज रजिस्ट्री का मामला शामिल हुआ था। लेकिन चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ कि आम लोगों की सहमति ली जाए और उसकी रिपोर्ट अगली बोर्ड बैठक में शामिल की जाए। लिहाजा इस बार के बोर्ड बैठक में रिपोर्ट सहित प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। इसके बाद फ्लोरवाइज की अनुमति पर फैसला होगा।
विज्ञापन