{"_id":"6a8d9393274288646d08bb45","slug":"delhi-police-seized-counterfeit-anti-cancer-and-life-saving-medicines-worth-crores-of-rupees-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़!: नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तुर्की और अमेरिका से जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़!: नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तुर्की और अमेरिका से जुड़ा कनेक्शन
Tue, 25 Aug 2026 06:47 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:47 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली-एनसीआर में नकली कैंसर रोधी और जीवन रक्षक दवाओं की तस्करी व वितरण करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डॉक्टर मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये कीमत की संदिग्ध दवाएं बरामद की हैं।
विज्ञापन
नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एजीएस यूनिट ने दिल्ली-एनसीआर में नकली कैंसर रोधी और जीवन रक्षक दवाओं की तस्करी, मिलावट और वितरण करने वाले एक बड़े अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली दवाएं जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। ये दवाएं कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के जीवन को खतरे में डाल रही थीं।
अपराध शाखा को 21 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर में नकली कैंसर रोधी और जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। ये दवाएं अवैध चैनलों से तस्करी कर लाई जा रही थीं और इनमें मिलावट भी की जा रही थी। कुछ जब्त दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा भारत में बिक्री के लिए अनुमोदित नहीं थीं। पुलिस उपायुक्त/अपराध शाखा हर्ष इंदोरा के निर्देश पर इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मदर डेयरी बूथ, सुखदेव विहार, दक्षिण पूर्व, दिल्ली में जाल बिछाकर डॉक्टर मनीष शर्मा (39) को होंडा सिटी कार से गिरफ्तार किया। मनीष शर्मा फरीदाबाद, हरियाणा का निवासी है और इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी है। जब्त दवाओं में ICLUSIG, ह्यूमन एल्ब्यूमिन सॉल्यूशन और DARZALEX शामिल हैं। ICLUSIG भारत में बिक्री के लिए अनुमोदित नहीं है, जबकि अन्य दवाएं तुर्की मूल की हैं और इनकी तस्करी की गई थी। इन दवाओं की वास्तविक कीमत लाखों रुपये प्रति बॉक्स/वायल है।
कौन है आरोपी डॉक्टर मनीष शर्मा?
गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर मनीष शर्मा मूल रूप से भिंड, ग्वालियर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन भारत में मेडिकल परीक्षा पास नहीं कर पाया। फरीदाबाद में कई अस्पताल खोलने और बंद करने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ एचके पॉलीक्लिनिक और एचके फार्मास्युटिकल्स शुरू किया। वह इंडिया मार्ट पर दवाएं बेचता था और कैंसर रोधी दवाओं में भारी लाभ देखकर नकली दवाओं के कारोबार में उतर गया।

जब्त की गई प्रमुख दवाएं
पुलिस ने ICLUSIG (पोनाटिनिब टैबलेट) के चार पैकेट जब्त किए, जो भारत में बिक्री के लिए अनुमोदित नहीं हैं। यूएसए में इसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये प्रति बॉक्स है। इसके अलावा, ह्यूमन एल्ब्यूमिन सॉल्यूशन आई.पी. 20 फीसदी के चार वायल और DARZALEX 1.800 एमजी के दो बॉक्स भी बरामद किए गए। ये दोनों दवाएं तुर्की मूल की हैं और इनकी भारत में तस्करी की गई थी।