फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida administration has not permitted purifying rally in ikhlakh village

बिसाहड़ाः इकलाख के गांव में नहीं होगी कोई शुद्धिकरण रैली

Mon, 07 Dec 2015 04:59 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
Noida administration has not permitted purifying rally in ikhlakh village

बिसाहड़ा गांव में सोमवार को गंगाजल और गौ मूत्र से गांव के शुद्धिकरण के लिए निकाले जाने वाली किसी भी रैली की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी है। गांव के स्थानीय लोगों को जुटाकर आराध्य रैली नहीं होगी।

विज्ञापन


रविवार को उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गांव का दौरा कर पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया और गांव में ऐसी किसी भी रैली के आयोजन से इंकार किया।

दादरी तहसील के बिसाहडा कांड के बाद एक सप्ताह से गांव के मंदिर पर साध्वी हरि सिद्धी गिरी आकर रह रही हैं। सोमवार को गांव और वातावरण के शुद्धिकरण के लिए गंगाजल और गौ मूत्र से गलियों में रैली निकालकर छिड़काव करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन

जो करना है वो मंदिर में ही करें

Noida administration has not permitted purifying rally in ikhlakh village

गौरतलब है कि बिसाहड़ा में गंगाजल के छिड़काव के लिए वाराणसी से गंगाजल मंगाने और गांव से ही गौ मूत्र एकत्र करने की बात कही जा रही है।

हालांकि, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि गांव में इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है। प्रशासन से किसी ने कोई अनुमति नहीं मांगी है और न ही किसी को अनुमति दी गई है।

मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम जरूर होगा। इस बारे में साध्वी का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रविवार शाम गांव में पहुंचे। उनसे बातचीत हुई। मंदिर में ही गंगाजल और गौ मूत्र का छिड़काव कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मजिस्ट्रेटी जांच में होंगे पुलिस क्षेत्राधिकारी के भी बयान

Noida administration has not permitted purifying rally in ikhlakh village

बिसाहड़ा में हुए उपद्रव के अगले दिन एनटीपीसी पुलिस चौकी तिराहे पर पुलिस और ग्रामीणों के संघर्ष के दौरान हुई फायरिंग में राहुल यादव के गोली लगने से घायल होने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच में अब पुलिस के सीओ के भी बयान होंगे।

इस मामले में गांव ऊंचा अमीरपुर के कई लोगों के बयान पहले हो चुके हैं। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच जिलाधिकारी एनपी सिंह ने अपर जिलाधिकारी राजेश यादव को सौंपी गई थी।

जांच के चलते दोनों पक्षों के बयान हो रहे हैं। अपर जिलाधिकारी राजेश यादव का कहना है कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। हर पहलू को गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed