फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no video game and mobile app will be used for election campaign said ec

चुनाव में नहीं चलेंगे वीडियो गेम और ऐप्स!

Fri, 07 Mar 2014 01:40 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
no video game and mobile app will be used for election campaign said ec

देश में मतदाता से सीधे जुड़ने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। आम चुनाव के दंगल में उतरने वाले नेताओं को यह बखूबी पता है।

विज्ञापन


वे हर हाथ में मौजूद मोबाइल के जरिए लोगों से सीधे जुड़ना चाहते हैं। इसके लिए वे वीडियो गेम और मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा ले रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नेताओं के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से सोशल मीडिया को लेकर जारी नई गाइडलाइंस में वर्चुअल दुनिया में नेताओं पर बने वीडियो गेम पर भी नजर रखी जाएगी।

सोशल मीडिया पर प्रचार की नई गाइडलाइन

no video game and mobile app will be used for election campaign said ec

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को ऐसे गेम्स और एप्स की जानकारी देने के लिए कहा गया है। यही नहीं, उस पर प्रचार करने के लिए बाकायदा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से अनुमति लेनी होगी।

बीते साल दिल्ली समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान आयोग ने आनन-फानन में सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार को लेकर गाइडलाइंस जारी की थी।

उसमें इंटरनेट के इस्तेमाल, फेसबुक अकाउंट, ट्विटर अकाउंट और वाट्स ऐप जैसे एप्लीकेशन को दायरे में रखा था। तब उम्मीदवारों से कहा गया था कि वे इसकी जानकारी नामांकन में देंगे। इस पर कोई भी प्रचार सामग्री डालने से पहले एमसीएमसी से मंजूरी लेनी होगी।

मोदी और केजरी का वीडियो गेम

no video game and mobile app will be used for election campaign said ec

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टियों ने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई थी। आम आदमी पार्टी ने कुल 24 सोशल मीडिया ऐड का इस्तेमाल किया था, जबकि बीजेपी ने चार और कांग्रेस को दो सोशल मीडिया सामग्री की मंजूरी दी गई थी।

आम चुनावों में अब दोबारा जो गाइललाइंस जारी की गई है, उसमें ये सब चीजें तो शामिल ही हैं, साथ ही वर्चुअल दुनिया में नेताओं पर बने वीडियो गेम और उनसे जुड़े मोबाइल ऐप की भी जानकारी चुनाव आयोग को देनी होगी।

बीते दिनों आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर एक गेम जारी किया था। जबकि मोदी को लेकर एक वीडियो गेम बाजार में उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed