{"_id":"20c19ae5f53d36d79671ff86fc788d7c","slug":"no-rain-in-delhi-ncr-summer-attack-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली NCR में नहीं पिघला इंद्रदेव का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली NCR में नहीं पिघला इंद्रदेव का दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Jul 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में रविवार की झमाझम बारिश के बाद सोमवार को लोग बारिश के लिए आसमां पर बादल तकते रहे।
विज्ञापन
दिनभर बारिश नहीं हुई। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के चलते लोग पसीना-पसीना रहे।
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को तापमान 40.2 डिग्री जबकि शनिवार को 42.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
सबसे अच्छा मौसम फरीदाबाद का रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी दो-चार डिग्री तक गिरावट एनसीआर में दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार से एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
हालांकि उत्तराखंड व पूर्वी यूपी को छोड़कर भारी बारिश की संभावना अभी नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटे के दौरान दो-तीन डिग्री गिरावट आएगी।
विज्ञापन