फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No rain in Delhi ncr one August hottest day in last four years

दिल्लीवालों से रूठा मानसून, गर्मी ने छुड़ाए पसीने, आज और कल बारिश की संभावना

Fri, 02 Aug 2019 03:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
No rain in Delhi ncr one August hottest day in last four years
फाइल फोटो
दिल्लीवालों से मानसून मानों रूठ सा गया है। बादलों का उमड़ना-घुमड़ना तो जारी है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ठंडी फुहारों वाले इस मौसम में बृहस्पतिवार को गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। 
विज्ञापन


आलम यह था कि बीते कुछ वर्षों में एक अगस्त सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


वहीं अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी रिकॉर्ड की गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मानसून के मौसम में बारिश नहीं हो रही है, जिससे उमस का स्तर बढ़ा हुआ है। दिल्ली में अब तक 71.5 फीसदी कम बारिश हुई है। आसमान में घने बादल आते हैं, लेकिन बारिश का इंतजार खत्म नहीं होता है। बीते दो दिनों से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विभाग ने दो व तीन अगस्त को हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

चार वर्षों में एक अगस्त का तापमान

वर्ष            तापमान 
2018      33.0
2017      31.0
2016      31.0
2015      32.0
नोट :- यह अधिकतम तापमान है और डिग्री सेल्सियस में दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed