{"_id":"58b1c39f4f1c1bdb2fb23dd2","slug":"no-pre-mature-delivery-facility-in-the-district-hospital-mother-child-deaths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में प्री-मैच्योर डिलीवरी की सुविधा नहीं, डॉक्टर ने डिलीवरी कराई, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में प्री-मैच्योर डिलीवरी की सुविधा नहीं, डॉक्टर ने डिलीवरी कराई, जच्चा-बच्चा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शनिवार को डिलीवरी के दौरान मां और बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब अस्पताल में प्री-मैच्योर डिलीवरी कराने की सुविधा नहीं होने के बावजूद डॉक्टर ने डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि शुरुआत में डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिये डिलीवरी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में नॉर्मल डिलीवरी कराई। अब परिजन इस मामले में सीएमओ से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
भानु ने बताया कि प्रसव पीड़ा होेने पर उसने पत्नी रामप्यारी को शनिवार सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उस वक्त डॉक्टर ने नहीं बताया कि उसकी हालत गंभीर है। मौत के बाद उसे बताया गया कि रामप्यारी की हालत गंभीर थी। डॉक्टर ने भानु को बताया कि प्री-मैच्योर डिलीवरी थी।
विज्ञापन
अस्पताल में ऐसे बच्चों को रखने की सुविधा नहीं है
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में ऐसे बच्चों को रखने की सुविधा नहीं है। वहीं मां को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हुई। भानु ने कहा कि अगर अस्पताल में प्री-मैच्योर डिलीवरी कराने की व्यवस्था नहीं थी तो अस्पताल प्रशासन उसे पहले ही बता देता।
वह पत्नी को डिलीवरी के लिए कहीं और ले जाता। जब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था कि तो डॉक्टर ने बताया था कि पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। इसलिए डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ेगी। इसके बावजूद डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी कराई।
वहीं ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने बताया कि जब परिवार वाले महिला को अस्पताल लेकर आए तो उसकी हालत खराब थी। प्री -मैच्योर डिलीवरी थी। साथ ही महिला में खून की भी कमी थी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं था। उस दौरान इतना समय नहीं था कि उसे रेफर किया जा सके। साथ ही पति उसे अस्पताल में छोड़कर कहीं चला गया था। हार्ट अटैक की वजह से महिला की मौत हो गई।