{"_id":"630900276a26ce7afd664fc4","slug":"no-plans-to-resume-delhi-lahore-bus-service-no-discussion-with-dtc-yet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RTI: दिल्ली-लाहौर बस सेवा फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं, डीटीसी से अभी कोई चर्चा नहीं हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RTI: दिल्ली-लाहौर बस सेवा फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं, डीटीसी से अभी कोई चर्चा नहीं हो रही
Fri, 26 Aug 2022 10:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:47 PM IST
सार
दिल्ली-लाहौर बस सेवा बीते दो साल से अधिक समय से स्थगित है। भारत ने जब जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त किया था, तो पाकिस्तान ने इसे बंद करने का फैसला किया था। उसके बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवा बंद कर दी थी।
विज्ञापन
RTI
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली-लाहौर बस सेवा को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। इस बारे में अभी किसी भी तरह की चर्चा भी नहीं हो रही है। दरअसल, दिल्ली-लाहौर बस सेवा को अगस्त 2020 में स्थगित कर दिया गया था। सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब से यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के तहत आने वाले डीटीसी ने आठ अगस्त को एक आरटीआई के जवाब में यह बात कही थी। डीटीसी की ओर से कहा गया कि विदेश मंत्रालय ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा फिर से शुरू करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम के साथ कोई चर्चा नहीं की है। डीटीसी ने यह भी कहा कि बस सेवा स्थगित किए जाने के बाद निजी बस परिचालकों को कोई भुगतान भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अब तक दो बार स्थगित हो चुकी बस सेवा
दिल्ली-लाहौर बस सेवा को फरवरी 1999 में शुरू किया गया था। इसके बाद 2001 में संसद पर हमला हुआ। इसमें पाकिस्तान का हाथ देखते हुए बस सेवा को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसे जुलाई 2003 में फिर से शुरू किया गया।