फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no petroling on noida expressway

यहां सरकार की नहीं, बस इनकी चलती है!

Sat, 04 Jan 2014 03:59 PM IST
योगेश शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
योगेश शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 04 Jan 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
no petroling on noida expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित सफर के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग सेवा शुरू होने का ऐलान हो चुका है।

विज्ञापन


लेकिन 'अमर उजाला' के रियलिटी चेक के दौरान महामाया फ्लाईओवर से परी चौक तक कोई पेट्रोलिंग वाहन गश्त करता नहीं दिखा। पेट्रोलिंग वाहन गश्त करने के बजाय, आराम फरमाने और सड़क किनारे धूप सेंकने में ज्यादा इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

समय : दोपहर 2:25 बजे
स्थान : महामाया फ्लाईओवर

एक्सप्रेस-वे पर एबुंलेंस, क्रेन और मोबाइल पेट्रोलिंग वैन खड़ी दिखाई दीं। एंबुलेंस और क्रेन में तैनात कर्मचारी सड़क किनारे धूप सेंक रहे थे, जबकि पेट्रोलिंग वैन में तैनात कर्मचारी वैन के अंदर आराम फरमा रहे थे। कैमरे पर जैसे ही कर्मचारियों की नजर पड़ी तो वे अलर्ट हो गए।
विज्ञापन


समय : दोपहर 2:40 बजे
स्थान : सेक्टर-148 के पास

ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रही यूपी रोडवेज की एक बस बीच सड़क पर खराब हो गई। काफी देर तक न मोबाइल पेट्रोलिंग वैन पहुंची और न ही कोई क्रेन। मजबूरन सवारियों ने ही धक्का देकर बस को किनारे लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय : दोपहर 3:00 बजे
स्थान : परी चौक, ग्रेटर नोएडा

परी चौक पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। बस और ऑटोवालों की मनमानी साफ दिखाई पड़ी। यहां भी मोबाइल पेट्रोलिंग वैन नहीं दिखाई पड़ी। पुलिस का कोई भी नुमाइंदा मौजूद नहीं था।

समय : दोपहर 3:15 बजे
स्थान : जीरो प्वाइंट, यमुना एक्सप्रेसवे

महामाया फ्लाईओवर के बाद परी चौक तक एक भी मोबाइल पेट्रोलिंग वैन दिखाई नहीं दी। वापस लौटते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर पेट्रोलिंग वैन खड़ी दिखी, लेकिन वैन खाली थी और कर्मचारी धूप का लुत्फ ले रहे थे।

समय : दोपहर 3:40 बजे
स्थान : सेक्टर-82 कट

सेक्टर-82 के पास ट्रैफिक पुलिस की टीम जांच कर रही थी। पास ही सड़क किनारे एक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन दिखाई दी। जैसे ही कैमरामैन पेट्रोलिंग वैन की तरफ बढ़ा, कर्मचारी अलर्ट हो गए और वैन लेकर चलते बने।


ट्रैफिक पुलिस पर जिम्मा
मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों से एक्सप्रेस-वे की देखरेख का जिम्मा ट्रैफिक पुलिस ने संभाला है। चार पेट्रोलिंग वैन, दो एंबुलेंस व एक क्रेन एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में तैनात हैं। वाहनों में जीपीएस भी लगे हैं। इनकी निगरानी कौन कर रहा है इस बारे में कुछ पता नहीं।

पेट्रोलिंग के चार हिस्से
इको-1 : चिल्ला कट से महामाया फ्लाईओवर
इको-2 : महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-82 कट
इको-3 : सेक्टर-82 कट से एडवेंट टावर तक
इको-4 : एडवेंट टावर से ग्रेटर नोएडा परी चौक तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed