फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No person can be bigger than country and society says sheila dixit

कोई भी व्यक्ति देश और समाज से बड़ा नहीं हो सकता है: शीला दीक्षित

Thu, 02 May 2019 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
No person can be bigger than country and society says sheila dixit
शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

भाजपा देश की लोकशाही को तानाशाही में परिवर्तित करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये कहना कि भाजपा को दिया प्रत्येक वोट सीधा उन्हें मिलेगा, इस बात का सबूत है कि वे अपने आप को एक तानाशाह के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पूर्वी दिल्ली इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासन काल में मौजूदा नेतृत्व ने प्रजातांत्रिक मूल्यों की अवहेलना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संवैधानिक संस्थाओं का संपूर्ण राजनीतिकरण करने के प्रयास लगातार जारी है। भावनात्मक मुद्दे रोज उछाले जा रहे हैं। सत्ता के स्वार्थ में देश की गंगा-जमुनी तहजीब को कलंकित किया जा रहा है। देश को हिंदू-मुसलमान में विभाजित करने वाली शक्तियों से सावधान रहें। आपत्तिजनक चुनावी भाषणों पर शीला दीक्षित ने शायराना अंदाज में कहा कि शायराना अंदाज में कहा ‘हम आह भी भरते है तो हो जाते हैं बदनाम! वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती!’
विज्ञापन


पहली से 12वीं तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा 
प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक कि शिक्षा मुफ्त और अनिवार्य होगी। हर स्कूल में पर्याप्त बुनियाद  सुविधाएं और योग्य शिक्षक रखे जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कानून लागू करके चिकित्सा सुविधा में सुधार करेंगे। जिससे की कोई शिक्षा, स्वास्थ्य और सेहत से वंचित ना रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed