{"_id":"31ab1ac43d14d5d5514945368e4e5f3e","slug":"no-parking-at-road-side-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वाले हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वाले हो जाएं सावधान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 02 Aug 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सड़क पर घंटों गाड़ी खड़ा करना वाहन चालकों के लिए अब भारी पड़ेगा। नगर निगम ने ऐसे लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए खास रणनीति बनाई है। ओल्ड रेलवे पर पर इस रणनीति के तहत खास कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपने 31 जुलाई के अंक में ओल्ड रेलवे रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर ‘ओल्ड रेलवे रोड नहीं, पगडंड़ी कहिए जनाब’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि अधिकारियों ने रोड पर वाहनों की स्मूथ आवाजाही के लिए खास रणनीति बनाई है। इसके तहत ओल्ड रेलवे रोड के साथ न्यू रेलवे रोड और दूसरी कुछ प्रमुख सड़कों पर खास अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त करने के साथ अतिक्रतमण करने वालों का समान और रेहड़ी आदि भी जब्त की जाएगी। साथ ही ऐसे रेस्टोरेंट और अस्पतालों और दूसरे प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया जाएगा, जिनके सामने वाहनों की अवैध पार्किंग होती है।
नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग के सदस्य जेई संजोग शर्मा और सुशील कुमार ने बताया कि विंग के प्रभारी अमित श्योकंद के निर्देश पर अतिक्रमण करने वालों और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। ओल्ड रेलवे पर दिन भर नगर निगम का दस्ता और रिकवरी वैन चक्कर लगाएं।
पहले सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने का अनुरोध किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा गाड़ी के आसपास के एरिया में उद्घोषणा की जाएगी। अगर उद्घोषणा के बाद भी गाड़ी नहीं हटती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों की रेहड़ियां और सामान भी जब्त किया जाएगा। एसडीओ अजय पंघाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रतिदिन दिन टीम सड़कों का लगातार दौरा करेगी।