फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No one knows where is Yogendra Yadav

किसी को नहीं पता कहां हैं योगेंद्र यादव

Mon, 10 Mar 2014 08:29 AM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
No one knows where is Yogendra Yadav

‘आप’ के उम्मीदवार योगेंद्र यादव अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बनाए हुए हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। वह कहां हैं और संसदीय क्षेत्र में कब आएंगे इसकी अधिकृत जानकारी उनके सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी नहीं है।

विज्ञापन


तकरीबन 20 दिन पहले योगेंद्र यादव को गुड़गांव सीट से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया।

उसके एक दिन बाद उन्होंने गुड़गांव की प्रमुख सड़कों पर झाडू़ यात्रा निकाली। फिर उनकी एक-दो बैठकें  गुड़गांव के पॉश इलाके के कार्यकर्ताओं से साथ हुई। इसके बाद उनके रेवाड़ी के अपने पैतृक गांव में चुनाव प्रचार की खबर आई।
विज्ञापन

नाबालिग से रेप के मसले पर आखिरी बार दिखे

No one knows where is Yogendra Yadav

कई दिनों के बाद बीच में एक दिन नाबालिग से बलात्कार के मसले को लेकर गुड़गांव में नजर आए। इसके बाद उनका शहर से संपर्क कट गया। नेशनल मीडिया के जरिए उनके एक आध कार्यक्रमों की जानकारी तो कार्यकर्ताओं को मिलती रहती है।

लेकिन उनका अगला कार्यक्रम क्या होगा, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। गुड़गांव के उनके कार्यक्रमों की जानकारी पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं को भी नहीं है।

योगेंद्र यादव के गुड़गांव दौरे को लेकर पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता से पूछा गया तो उन्होंने हंसकर जवाब दिया जहां आप, वहीं हम। फिर बोले, जल्द ही आपकी उनसे मुलाकात कराई जाएगी।

कई कार्यक्रम हुए कैंसिल

No one knows where is Yogendra Yadav

कुछ दिनों पहले ई-मेल से बताया गया था कि योगेंद्र यादव की मानेसर के उद्यमियों के साथ बैठक होगी। बाद में वह कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिया गया। इसी तरह योगेंद्र यादव और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल मेवात दौरे पर आने वाले थे। बाद में यह स्थगित कर दिया गया।

शनिवार को एसएमएस भेजकर किसी डॉक्टर संजय सिंह ने शाम को विश्व महिला दिवस पर योगेंद्र यादव के नेतृत्व में गुड़गांव में जुलूस निकालने की जानकारी दी। जुलूस निकाला भी वह उसमें योगेंद्र यादव शरीक नहीं हुए।

आम आदमी पार्टी का केवल गुड़गांव में 42 से अधिक कार्यालय हैं। दूसरी तरफ, शहर में अब तक योगेंद्र का चुनाव कार्यालय नहीं खोला गया है। इसके अभाव में आम लोग  उनके कार्यक्रमों की जानकारी नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन

फोन पर कस्टमर केयर की तरह आते हैं ऑप्शन

No one knows where is Yogendra Yadav

योगेंद्र यादव से उनके मोबाइल पर बात करना भी आसान नहीं। पार्टी की ओर उपलब्ध कराए गए नंबर पर रिंग करने से दूसरी ओर से जवाब मिलता है कि यदि आप कार्यकर्ता हैं, तो एक दबाएं, कोई समस्या बतानी हो, तो दो दबाएं और मीडिया से हैं, तो तीन दबाएं।

समय मिलने पर योगेंद्र जी से आपकी बात करा दी जाएगी। यानी यदि तत्काल कोई कार्यकर्ता  उनसे संपर्क साधना चाहे तो यह भी संभव नहीं लगता। गुड़गांव से आप के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने शनिवार शाम 6:24 पर फेसबुक पर अपडेट किया है कि वह मेट्रो से गुड़गांव एमजीएफ स्टेशन जा रहे हैं।

दूसरी तरफ पार्टी के गुड़गांव जिले के संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश यादव का कहना है कि उनके मेट्रो में सफरने की कोई जानकारी नहीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें शनिवार का जुलूस में शामिल होना था। फिर रेलवे स्टेशन और सेक्टर 14 मार्केट जाने का कार्यक्रम था। लेकिन वह शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed