2005 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट में 2 आरोपी बरी, एक को 10 साल की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2005 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों को बरी कर दिया वहीं एक को दस साल की सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि इस मामले में दो आरोपियों मोहम्मद रफीक शाह और मोहम्मद हुसैन फाजिली को बरी कर दिया है जबकि तारिक अहमद डार को दोषी मानते हुए दस साल की सजा सुनाई।
हालांकि कोर्ट ने कहा कि तारिक पहले ही 11 साल की सजा जेल में काट चुका है इसलिए उसे अब आगे सजा नहीं हो सकती। इस तरह तीनों ही आरोपी बरी हो गए।
राजधानी में दीवाली से दो दिन पहले सरोजनी नगर, पहाड़गंज व डीटीसी बस में हुए धमाकों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से अधिक जख्मी हुए थे।
डार समेत 5 बनाए गए थे आरोपी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मोहम्मद तारिक अहमद डार समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था।
इनमें से तीन ने 2010 में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। अन्य तीन आरोपियों ने आरोपों को खारिज करते हुए मुकदमा लड़ने का फैसला किया था। पेश मामले की सुनवाई करीब 12 साल से चल रही है।