{"_id":"606431e78ebc3ec39e72adbc","slug":"no-need-for-an-appointment-for-learning-license-of-e-rickshaw-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा के लर्निंग लाइसेंस के लिए अब अपॉइंटमेंट की कोई जरूरत नहीं, सीधे अथॉरिटी पहुंचकर करें अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा के लर्निंग लाइसेंस के लिए अब अपॉइंटमेंट की कोई जरूरत नहीं, सीधे अथॉरिटी पहुंचकर करें अपील
Wed, 31 Mar 2021 01:55 PM IST
Harendra Chaudhary
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:55 PM IST
सार
- ई-रिक्शा चालकों के लिए आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं, अथॉरिटी में पहुंचकर फॉर्म भरकर तुरंत दे सकेंगे टेस्ट
- परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर फीस भरकर भी बनवा सकेंगे लाइसेंस
विज्ञापन
e-rickshaw
- फोटो : Amar Ujala (File)
विस्तार
दिल्ली सरकार के ई-रिक्शा चालकों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब ई-रिक्शा चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को पहले से अपॉइंटमेंट लेने की कोई जरूरत नहीं है। रिक्शा चालक अब सीधे अथॉरिटी पहुंचकर एक फॉर्म और उचित फीस भरकर सीधे टेस्ट दे सकेंगे। ई-रिक्शा चालक दो से चार बजे के बीच किसी भी कार्य दिवस पर अथॉरिटी में संपर्क कर सकेंगे। उनके लिए अथॉरिटी के सेंटर रविवार को भी खुले रहेंगे। इसके लिए उन्हें अब इंतजार करने की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को बताया कि वे ई-रिक्शा चालकों की किसी भी समस्या को तुरंत हल करने के लिए तत्पर हैं। उनका विभाग भी ई-रिक्शा चालकों की मदद करने के लिए तत्पर है। ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें तत्काल लाइसेंस देने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें अपना रोजगार शुरू करने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन