फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no ganga water on chhath pojja in noida

छठ पूजा पर नहीं मिलेगा गंगाजल, खारे पानी से होगा गुजारा

Thu, 12 Nov 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 12 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
no ganga water on chhath pojja in noida

इस बार छठ पूजा पर भी गंगाजल नहीं मिलेगा। खारे पानी से ही गुजारा करना पड़ेगा। गंग नहर की सफाई पूरी न हो पाने के कारण यह दिक्कत हुई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट के अधिशाषी अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि गंगाजल 10 नवंबर को छोड़े जाने की सूचना सिंचाई विभाग से मिली थी, मगर पानी हरिद्वार से नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन


अब पता चला है कि गंग नहर की सफाई अधूरी रह गई है। अभी एक सप्ताह और लगेगा। उसके बाद ही नहर में गंगाजल छोड़ा जाएगा। हरिद्वार से प्लांट तक गंगाजल पहुंचने में दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अगले दिन पानी को शोधित कर जलापूर्ति शुरू की जाएगी। उन्होंने 22 नवंबर तक गंगाजल आपूर्ति होने की उम्मीद जताई। इस वजह से नोएडा और गाजियाबाद के निवासियों को एक सप्ताह और परेशानी झेलनी पड़ेगी।


नोएडा को करीब 60 क्यूसेक गंगाजल मिलता है, जिसे भूजल में मिश्रित कर आपूर्ति की जाती है। इससे पानी का खारापन खत्म हो जाता है, मगर गंगाजल बंद होने से भूजल का ही सहारा बचता है।

सेक्टर-33 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक शर्मा कहते हैं कि गंगाजल मिल जाने से खारापन दूर हो जाता है। खारे पानी के उपयोग का मन नहीं करता।

सेक्टर-22 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मदन शर्मा कहते हैं कि जब से गंगाजल बंद हुआ है तब से साफ पानी नसीब नहीं हुआ। भूजल इतना बेकार है कि उसे नहाने या खाना पकाने में इस्तेमाल नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed