फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No Entry in Delhi via NH-24

करबला विवाद पर मची अफरातफरी, कई रास्ते रहे बंद

Mon, 31 Mar 2014 10:45 PM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
No Entry in Delhi via NH-24

कर्बला मामले को लेकर सोमवार को कुछ धार्मिक समूहों के विरोध को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजीपुर फ्लाई ओवर से यूपी बॉर्डर तक दोनों कैरिजवे को बंद करने का फैसला किया है। इस रास्ते पर किसी भी तरह के वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अनिल शुक्ला के मुताबिक सोमवार को धार्मिक संगठनों ने देश भर के लोगों को राजधानी आने की अपील की थी।

इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों के यातायात में फेरबदल किया है। कुछ रास्तों को बंद करने का फैसला किया है जबकि कुछ रास्तों पर डायवर्जन किया गया है। जानिए किधर से कैसे जाएं...
विज्ञापन

नोएडा मोड़ और मदर डेरी अंडरपास वाले

No Entry in Delhi via NH-24

निजामुद्दीन से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को अक्षरधाम सेतु के पास से दाएं और बाएं जाएं। पुश्ता रोड से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को सीधा नोएडा जाने की सलाह दी गई है।

मदर डेरी रोड से आने वाले वाहनों को एनएच-24 की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को वैकल्पिक रास्ते चांद सिनेमा से हिंडन रोड होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश की अनुमति होगी।

नरवाना रोड से एनएच-24 पर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर मधु विहार से हसनपुर डिपो टेल्को टी प्वाइंट होते हुए चौधरी चरण सिंह मार्ग पर जाने की सलाह दी गई है।

कोंडली चौक और गाजीपुर अंडरपास वाले

No Entry in Delhi via NH-24

हिल्टन होटल की ओर से आने वाले वाहनों को हिंडन कनाल रोड की ओर जाने की सलाह दी गई है। कोंडली रोड से यूपी बॉर्डर तक जाने के दौरान हिंडन कनाल रोड वन वे रहेगा।

एनएच 24 से आने वाले वाहनों को बाईं ओर से हसनपुर डिपो की ओर मोड़ दिया जाएगा। इन वाहनों को हसनपुर टेल्को से चौधरी चरण सिंह मार्ग की ओर ले जाने की सलाह दी गई है। गाजीपुर अंडरपास के पास वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

एनएच 24 अंडरपास गाजीपुर बॉर्डर के पास वाहनों के परिचालन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। चरण सिंह मार्ग से आने वाले वाहनों को कोंडली श्मशान घाट की ओर जाने की अनुमति होगी। साथ ही उन्हें दाएं से एनएच-24 होते हुए निजामुद्दीन की ओर जाने की सलाह दी गई है। गाजीपुर अंडरपास पर वाहनों को दाएं और बाएं घूमने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन

टेल्को टी प्वाइंट और आनंद विहार टर्मिनल वाले

No Entry in Delhi via NH-24

आनंद विहार से हसनपुर डिपो और गाजीपुर अंडरपास जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक लाइट बंद कर दिया जाएगा और वहां ट्रैफिक कर्मी खुद ही यातायात का संचालन करेंगे।

आनंद विहार टर्मिनल के पास वाहनों को रेलवे अंडरब्रिज के पास यूटर्न की अनुमति होगी। यूपी रोडवेज की सभी बसों को वैशाली से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वैशाली की ओर से आने वाले वाहनों को चौधरी चरण सिंह मार्ग पर जाने की अनुमति होगी।

रघुनाथ मंदिर और सूर्या नगर वाले

No Entry in Delhi via NH-24

रघुनाथ मंदिर के पास से गुजरने वाले वाहनों को रामप्रस्थ से दाईं ओर डायवर्ट कर उन्हें सूर्या नगर की ओर भेजा जाएगा। अपसरा बॉर्डर और यूपी से आने वाले वाहनों को रोड संख्या 58 पर डायवर्र्ट कर दिया जाएगा।

छोटे वाहनों को आनंद विहार टर्मिनल तक जाने की अनुमति होगी।

सूर्या नगर की ओर से आने वाले वाहनों को दाईं ओर रामप्रस्थ की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। सूर्या नगर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिल्ली के राम मंदिर रोड की जाने की सलाह दी गई है।

एनएच-24 आउटर रिंग रोड वाले

No Entry in Delhi via NH-24

एनएच-24 पर वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होने की स्थिति में भैरों रोड से आने वाले वाहनों को सीधा टोल ब्रिज से नोएडा में जाने की इजाजत होगी।

सराय काले खां से आने वाले वाहनों को एनएच-24 पर जाने की इजाजत नहीं होगी। इन वाहनों को यू-टर्र्न लेकर टोल ब्रिज से नोएडा में प्रवेश की इजाजत होगी या फिर सीधा आईटीओ जाना होगा। आईटीओ से विकास मार्ग होते हुए आने वाले वाहनों को कड़कड़ी मोड़ रोड संख्या 57 के जरिए रामप्रस्थ में प्रवेश की अनुमति होगी।

गीता कॉलोनी ब्रिज से यमुना नदी पार कर वाहन कड़कड़ी मोड़ रोड संख्या 57 के जरिए रामप्रस्थ जा सकेंगे। इसके अलावा वाहन कश्मीरी गेट बस अड्डा से आ सकते हैं और जीटी रोड पर दाहिना टर्न लेकर अप्सरा बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed