{"_id":"995b4714d21607ceece3c0ecfaeabc0c","slug":"no-electricity-during-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो बोर्ड परीक्षाओं में भी गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो बोर्ड परीक्षाओं में भी गुल रहेगी बिजली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों में बोर्ड परीक्षार्थियों को ही नहीं बल्कि आम उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आरसी ग्रीन स्थित जैतपुर के 132 केवी सब स्टेशन को 220 केवी सब स्टेशन में अपग्रेड करने के बावजूद इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
यूपी ट्रांसको से अड़चन के कारण सब स्टेशन को पर्याप्त लोड नहीं मिलने के कारण इस बार गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस बार शहर में बिजली की डिमांड 200 मेगावाट से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक बिजली के इंतजाम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
एनपीसीएल ने करीब दो साल पहले ग्रेनो को नो पावर कट जोन बनाने को लेकर जैतपुर में 132 केवी सब स्टेशन को अपग्रेड करके 220 केवी पावर स्टेशन बनाया था लेकिन इसका अब तक लोड नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
एनपीसीएल के अनुसार जैतपुर स्थित आरसी ग्रीन के 132 केवी सब स्टेशन को 35 करोड़ रुपये खर्च कर 220 सब स्टेशन बनाया गया था। इसके अलावा ग्रेनो के 33/11 के 22 ग्रिड सब स्टेशन की भी क्षमता बढ़ानी थी।
एनपीसीएल प्रवक्ता समरजीत मोहंती के अनुसार यूपी ट्रांसकों ने पाली स्थित 400 केवी पावर स्टेशन से अतिरिक्त लोड देने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस पावर स्टेशन में 315 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं लेकिन 500 एमवीए ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगा।