फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no clue of jnu missing student najeeb ahmad even after one year, hogh court wraps

जेएनयू छात्र नजीब का एक साल बाद भी सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने CBI को लगाई कड़ी फटकार

Tue, 17 Oct 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
no clue of jnu missing student najeeb ahmad even after one year, hogh court wraps
नजीब अहमद (फाइल फोटो)

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद का एक साल बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई को  फटकार लगाई है। मामले की जांच डीआईजी के बजाय इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी कर रहा है। इस बात पर भी हाईकोर्ट ने एजेंसी को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने एजेंसी की स्टेटस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें उन छात्रों की कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) का जिक्र नहीं जिसके बारे में एजेंसी के वकील ने अपनी जिरह में कहा था। यह रिपोर्ट बहुत निराश करने वाली है। इससे अधिक जानकारी तो दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दी थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा ऐसा लगता है सीबीआई जांच में दिलचस्पी नहीं ले रही है। सीबीआई के डीआईजी जांच की सही निगरानी नहीं कर रहे हैं। मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी कर रहा है जबकि उन्होंने डीआईजी को जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पहले कहा कि डीआईजी अगली तारीख पर खुद पेश होकर रिपोर्ट पेश करें कि अब तक जांच में क्या किया गया है। सीबीआई के वकील द्वारा बेहतर रिपोर्ट पेश किए जाने के आश्वासन पर डीआईजी को छूट दे दी गई।

वहीं, याचिकाकर्ता फातिमा नफीस की वकील कामिनी जायसवाल ने कोर्ट को बताया कि सीबीआई ने जांच में लापरवाही की है। एजेंसी ने अब तक उन छात्रों की सीडीआर नहीं खंगाली है जिन्होंने नजीब के साथ कथित रूप से मारपीट की थी। उस समय उनकी लोकेश कहां थी, इसका भी पता नहीं लगा है।

मामले की सुनवाई के दौतरान हाईकोर्ट ने पॉलीग्राफ जांच के लिए दायर अर्जी पर सुनवाई के लिए 24 जनवरी 2018 की तारीख देने पर हैरानी जताई है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से इस को मामले में लंबी तारीखें नहीं देने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि केवल आरोपियों का ही नहीं बल्कि नजीब के परिजनों का भी पॉलीग्राफ होना चाहिए


नजीब के साथ क्या हुआ, यह पता लगना चाहिए। नजीब के परिजनों के वकील ने कहा कि उन्हें टेस्ट से कोई आपत्ति नहीं है। यह निर्देश अदालत ने नजीब की मां फातिमा नफीस की याचिका पर सुनवाई करते हुये दिया है। जेएनयू में एमएससी का छात्र 15 अक्टूबर 2016 से लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed