फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No arrest of the accused who created ruckus in Delhi procession

नांगलोई ताजिया जुलूस: बवाल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ

Tue, 01 Aug 2023 01:57 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 01:57 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में मौजूद लोगों की पहचान कर घटना के दौरान उनकी मौजूदगी और हंगामे में शामिल होने के बारे में पूछताछ कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
No arrest of the accused who created ruckus in Delhi procession
नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बवाल करने वाले आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस अब तक सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि बलवा करने के दौरान वहां हजारों लोग मौजूद थे। पुलिस सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों और दर्जनों वीडियो फुटेज के जरिए उन लोगों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में मौजूद लोगों की पहचान कर घटना के दौरान उनकी मौजूदगी और हंगामे में शामिल होने के बारे में पूछताछ कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

 


रविवार शाम में भी कुछ लोगों ने नांगलोई थाने पर प्रदर्शन कर लौट रहे हिंदू संगठन के लोगों पर पथराव किया था, लेकिन इलाके में मौजूद पुलिस बल ने उनपर कार्रवाई कर मामले को शांत करा दिया था। पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार को ताजिया जुलूस के दौरान हुए हंगामें में पुलिस ने अभी तक सौ के करीब लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें ताजिया आयोजक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि पूरी तरह से संलिप्तता पाए गए लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। अभी भी नांगलोई इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती है। अभी तक चिन्हित किए गए ज्यादातर आरोपी अमन विहार, प्रेम नगर और किराड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ करने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। ज्यादातर लोग अपने घरों से गायब हैं। पुलिस का कहना है कि उनलोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो सीसीटीवी कैमरे और वीडियो फुटेज में किसी पर हमला करते या फिर घातक हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed